दिलचस्प

3 हजार साल पुरानी ममी की आवाज को वैज्ञानिकों ने किया रिकॉर्ड, कहा-पास से गुजरने पर गाती थी गाना

ममी को मिस्र सभ्यता का एक हिस्सा माना जाता है। हजारों साल पहले जब मिस्त्र में कोई मर जाता था। तो उसके शव को सफेद रंग की पट्टियों में लपेटा दिया जाता था और ताबूत के अदंर उसे बंद कर दिया जाता था। ताकि उनका शरीर सुरक्षित रहे सके।

मिस्त्र से वैज्ञानिकों को कई सारी ममी मिली हैं, जिन्हें म्यूजियम में रखा गया है। आज हम आपको एक ऐसी ही ममी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 3000 हजार साल पुरानी है। इस मंदिर को यूके में स्थित लीड्स सिटी म्यूजियम में रखा गया है। इस ममी का नाम नीसियामुन है।

कहा जाता है कि ये मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के समय पुजारी और पत्रकार के तौर पर काम करता था। इतिहासकारों के अनुसार नीसियामुन अपने राजा के लिए खबरें भी लाता था और उनके लिए गाने गाता था। उसकी कब्र पर इस बात की जानकारी मिलती है। नीसियामुन के ताबूत में लिखा ये मिस्र की सच्ची आवाज थी। .

इस ममी से निकलती है आवाज

नीसियामुन की ममी को लीड्स सिटी म्यूजियम में रखा गया है और इस ममी से आवाज सुनाई देती है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब भी इस ममी के आसपास से गुजरा जाता था तो एक आवाज से सुनाई देती थी। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने इस आवाज को रिकॉर्ड करने का सोचा। इसकी आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए वैज्ञानिकों ने पहले नीसियामुन के गले का सीटी स्कैन किया। उसके बाद थ्रीडी प्रिंटर से उसका आवाज वाली नली को बनाया गया। जिसके बाद इसमें से आवाज निकाली गई। ये आवाज कराहने जैसी है। इतना ही नहीं  वैज्ञानिकों ने आवाज को रिकॉर्ड भी किया ।

ममी की आवाज के बारे में वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि हमने वोकल कॉर्ड बनाने के लिए ममी का सीटी स्कैन किया था। इसमें पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था। इस वजह से हमारा बनाया मॉडल भी वैसा ही बना। डेविड होवार्ड ने अनुसार ममी के जीभ का हिस्सा क्यों गायब है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका है कि ये ममी 3 हजार पुरानी है और ऐसे में ये हो सकता है कि नीसियामुन की जीभ का कुछ हिस्सा सड़ गया हो। इस वजह से इसमें से ऐसी आवाज निकलती हो।

इस वजह से बनाया गले का थ्रीडी मॉडल

डेविड होवार्ड के मुताबिक अक्सर जब हवा ममी से पास होती थी। उसके मुंह से आवाज आती थी। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न उसके गले का थ्रीडी मॉडल बनाकर आवाज निकाली जाए। हमें वैसी ही आवाज सुनाई दी। नीसियामुन की आवाज सुनकर ऐसे महसूस होता है कि जैसे वो कराह रहा हो।

वहीं आप भी अगर इस ममी की आवाज सुना चाहते हैं तो नीचे दिए गए ट्वीट लिंक पर क्लिक करें। आपको भी ममी की  आवाज सुनाई देगी।

 

Back to top button
?>