राजनीति

Video : लाइव शो में संबित पात्रा ने पकड़ा सिर, कांग्रेस नेता ने कहा ‘उल्लू का पट्ठा’

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुबोध कांत सहाय ने हाल ही में एक डिबेट शो में गलत भाषा का प्रयोग किया और लाइव डिबेट में कहा कि,  ‘वो उल्लू का पट्ठा है’। चीन और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद पर ये डिबेट शो किया जा रहा था। इस डिबेट का मुद्दा क्या सरकार को राजधर्म सिखाएगी कांग्रेस? था। डिबेट शो में बीजेपी की और से संबित पात्रा, समाजवादी पार्टी की और से राजीव राय और कांग्रेस पार्टी की और से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने हिस्सा लिया था। लेकिन डिबेट के दौरान सुबोध कांत सहाय ने वो “उल्लू का पट्ठा है’ कहते हुए शो को बीच में ही छोड़ दिया।

एंकर से की जमकर बहस

डिबेट शुरू होने पर सुबोध कांत सहाय ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब भी पाकिस्तान के साथ कोई विवाद होता है तो ये सब भौं-भौं करने लगते हैं। लेकिन चीन के मुद्दे पर शांत हो जाते हैं। सुबोध कांत की इस भाषा को सुनकर शो के एंकर ने आपत्ति जताई और उन्हें ऐसी भाषा प्रयोग ना करने को कहा।

एंकर ने सुबोध कांत से अपने शब्द वापस लेने की गुजारिश भी की। लेकिन सुबोध कांत चुप नहीं हुए और उलटा एंकर पर ही चढ़ गए। सुबोध कांत ने एंकर से कहा कि जब तुम्हारा ये चैनल पैदा भी नहीं हुए था। तभी से मैं बोल रहा हूं। अगर मैं सरकार को कुछ बोल रहा हूं, तो आपको आपत्ति किस बात की।

कई देर तक एंकर से बहस करने के बाद भी सुबोध कांत नहीं माने और अपने शब्दों को वापस लेने से मना कर दिया। एंकर पर गुस्सा होते हुए इन्होंने कहा कि अगर आपने मुझे इस डिबेट शो में बुलाया है, तो मैं अपने तरीके से ही बोलूंगा। सुबोध कांत के नहीं मानने पर संबित पात्रा ने अपना सिर पकड़ लिया। तभी सुबोध कांत ने ये कहते हुए कि वो ‘उल्लू का पट्ठा है, डिबेट शो को छोड़ दिया।

संबित पात्रा ने शेयर की वीडियो

संबित पात्रा ने इस डिबेट शो की वीडियो को भी शेयर किया है। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’।


दरअसल कांग्रेस पार्टी लगातर पीएम नरेंद्र मोदी को भारत-चीन सीमा विवाद पर घेरे में लगी हुई है और कई आपत्तिजनक बयान भी दे रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की और से बार-बार मोदी पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस की और से आ रही इन्हीं प्रतिक्रियों को लेकर क्या सरकार को राजधर्म सिखाएगी कांग्रेस? मुद्दे पर ये डिबेट रखा गया था। लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता सुबोध कांत सहाय ने इस डिबेट शो में काफी आपत्तिजनक बातें कहीं।

गौरतलब है कि मई महीने से लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा था। वहीं जून महीने में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प भी हो गई थी। जिसमें हमारे देश के 20 जवान शहीद हुए थे। भारत-चीन मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्रीय पर निशाना साधा रही थी। हालांकि अब ये मुद्दा हल कर लिया गया है और चीन की सेना सीमा से पीछे हट गई है।

Back to top button