दिलचस्प

सुशांत के निधन के बाद परेशान होकर विक्की जैन ने उठा लिया ये कदम, क्या होगा अंकिता का रिएक्शन?

सुशांत के फैंस का गुस्सा कम नहीं हो रहा और अब इसका शिकार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हो रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग एक महीने होने वाले हैं, लेकिन उनके फैंस का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाज़ी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। बॉलीवुड के ही कई स्टार्स ने दूसरे नामी कलाकारों पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही फैंस का गुस्सा कई बड़े कलाकारों पर निकल रहा है। अब इस गुस्से का शिकार अंकिता लोखंडे के करेंट ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन भी हो रहे हैं। फैंस लगातार विक्की को ट्रोल कर रहे हैं जिससे परेशान होकर उन्होंने बड़ा कदम उठा लिया है।

विक्की ने ऑफ कर दिया कमेंट सेक्शन

दरअसल सुशांत की हुई असमय मौत ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद से ही कई फैंस आलिया भट्ट, करण जौहर, सलमान खान, सोनम कपूर जैसे सितारों को ट्रोल कर रहे थे। अब कुछ समय से ये फैंस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को ट्रोल कर रहे हैं। विक्की जैन के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट बॉक्स में जाकर कुछ लोग उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे है। इससे परेशान होकर विक्की जैन ने अपना कमेंट सेक्शन ही ऑफ कर दिया है।

 विक्की ने अपने सोशल मीडिया के कमेंटबॉक्स सेक्शन को ही बंद कर दिया है। इससे अब कोई भी विक्की की तस्वीरों या वीडियो पर कमेंट नहीं कर पाएगा। इस बारे में अंकिता लोखंडे जानती हैं या नहीं इस बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सुशांत के निधन से अंकिता खुद टूट चुकी हैं। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वो सोशल मीडिया पर आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रही हैं।

ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं विक्की

बता दें कि विक्की से पहले और दूसरे सितारे भी ट्रोलिंग से परेशान होकर ये काम कर चुके हैं। इसमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और करण जौहर जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं अब विक्की भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बता दें कि विक्की से मिलने से पहले अंकिता सुशांत से प्यार करती थी। दोनों का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला भी था, लेकिन किसी कारण से ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद जहां सुशांत कृति सेनन के करीब जाने लगे तो वहीं अंकिता की जिंदगी में विक्की की एंट्री हो गई।

बता दें कि अंकिता और विक्की की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। विक्की और अंकिता ने लोगों से कभी अपना प्यार छुपाया भी नहीं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ग़ौरतलब है कि विक्की की गर्लफ्रेंड बनने के बाद भी अंकिता ने सुशांत से दोस्ती नहीं तोड़ी थी। वहीं सुशांत भी अंकिता को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते रहते थे। यहां तक की अंकिता के घर की नेमप्लेट पर आज भी सुशांत का नाम दर्ज हैं।

विक्की से पहले सुशांत से प्यार करती थी अंकिता

बता दें कि सुशांत और अंकिता के कॉमन फ्रेंड संदीप सिंह ने एक पोस्ट लिखकर उनकी दोस्ती और प्यार के बारे में बहुत ही खूबसूरत बातें बताई थी। उनका कहना था कि अंकिता सुशांत को बहुत अच्छे से समझती थीं और वो ही उन्हें बचा सकती थी। इसके  बाद से ही अब फैंस अंकिता और विक्की जैन को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे और अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इन सबसे परेशान होकर विक्की जैन ने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर लिया है वहीं अंकिता तो काफी समय से सोशल मीडिया से दूर ही हैं।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अंकिता ने विक्की से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वो विक्की को मिस कर रही हैं। बता दें कि जहां इस समय विक्की बिलासपुर में अपने परिवार के साथ हैं तो वहीं अंकिता मुंबई में हैं। कुछ दिन पहले वो सुशांत के घर पटना भी गई थी और परिवार से मुलाकात की थी।

Back to top button