दिलचस्प

आप हो जायेंगे भावविभोर जब देखेंगे इस नन्ही बच्ची को राष्ट्रगान गाते हुए… देखें वीडियो!

भारत विविधताओं वाला देश है। यहां सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोग आपस में मिल-जुलकर प्यार से रहते हैं। इस देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाने के लिए सभी ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। कुछ लोगों ने इस देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं की और बहुत कम उम्र में ही शहीद हो गए। देश की आजादी के लिए कई मांओं ने अपने लाल खोये तो कईयों ने अपना सुहाग खोया। तब जाकर इस देश को आजादी मिली।

यहां के बच्चे भी होते हैं विद्वान:

इस देश में विविधता केवल जाती और धर्म की ही नहीं देखी जाती है। यहां के लोग भी बड़े भिन्न-भिन्न प्रकार के हैं। कुछ बहुत ज्यादा मेहनती हैं तो कुछ काम करने से बचते हैं। कुछ बहुत ज्यादा विद्वान हैं तो कुछ का विद्वता से कोई लेना देना ही नहीं है। यहां केवल बड़े ही नहीं बच्चे भी विद्वान होते हैं। जब आप उन बच्चों की कला देखेंगे तो आप भी उनके दीवाने हो जायेंगे। अब इसी बच्ची को ले लीजिये, इसको देखने के बाद आपको इस नन्ही बच्ची से लगाव हो जायेगा।

आप तो जानते ही हैं कि हर देश का अपना-अपना राष्ट्रगान होता है। वैसे ही भारत का भी अपना एक राष्ट्रगान है, जो बेहद प्यारा है। “जन-गण मन अधिनायक जय हे” की रचना महान विद्वान रविन्द्र नाथ टैगोर ने की थी। इसी राष्ट्रगान की बदौलत देश के जवान 24 घंटे सीमा पर डंटे रहते हैं। आज हम जिस नन्ही बच्ची के बारे में बात कर रहे हैं, उसने अपनी प्यारी आवाज में ऐसे राष्ट्रगान गाया है, कि सुनकर आप भावविभोर हो जायेंगे।

नन्ही बच्ची को गाता देख पड़ जायेंगे सोच में:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक नन्ही बच्ची अपनी तोतली आवाज में राष्ट्रगान गा रही है। बच्ची इतनी खूबसूरती से और सही-सही राष्ट्रगान गा रही है, कि आप सोच में पड़ जायेंगे कि इस नन्ही बच्ची ने इतनी छोटी उम्र में कैसे यह कारनामा कर दिखाया। आप नन्ही बच्ची की तोतली आवाज में राष्ट्रगान सुनकर इसके दीवाने हो जायेंगे।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/cBu3E30hom4

Back to top button