राजनीति

भारत-चीन विवाद: राहुल गांधी ने फैलाया Fake News, लद्दाख की जनता बताकर शेयर किया झूठा वीडियो

जानिये राहुल गांधी ने कैसे अपने पार्टी के काम करने वालों का वीडियो बना कर फेक प्रोपगॅंडा तैयार किया

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ पिछले लंबे समय से चली आ रही तनातनी अब भी बरकरार है। इसी बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को लेह के नीमू पोस्ट का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों समेत भारतीय जवानों से बातचीत की। पीएम मोदी के लेह दौरे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दरअसल राहुल ने प्रतिक्रिया स्वरूप एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लद्दाख के लोग यह कह रहे हैं कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है। वीडियो ट्वीट करने के साथ कैप्शन में राहुल ने लिखा कि लद्दाखी कहते हैं कि चीन ने हमारी जमीन कब्जाई है। पीएम कहते हैं, किसी ने हमारी जमीन नहीं ली। स्पष्ट है कोई तो झूठ बोल रहा है।

राहुल गांधी द्वारा इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद अब विवाद पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बता दें कि जो वीडियो राहुल गांधी ने पोस्ट किया है, उसमें लद्दाख के कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि चीन ने भारत के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। जबकि राहुल गांधी के वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं, उनमें से कम से कम 5 लोग ऐसे हैं, जिनका सीधा संबंध कांग्रेस से है।

यहां देखिए राहुल गांधी का ट्वीट


ऐसे में साफ है कि झूठ और भ्रम पीएम मोदी नहीं बल्कि राहुल गांधी फैला रहे हैं। राहुल के ट्वीट किए वीडियो में जो लोग दावे कर रहे हैं, उनके  नाम Dorjay Gyalston, Dr Ishey Namgyal, Namgyal Durbuk, Sachin Merupa, Tundup Nubu हैं। आइये जानते हैं, आखिर कौन हैं ये लोग…

कौन हैं वो लोग, जिन्हें कांग्रेसियों ने बनाया लद्दाख की जनता

1. Dorjay Gyalston

Dorjay Gyalston की बात करें, तो ये लेह के जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि District Congress Leh नाम का एक फेसबुक एकाउंट है, इस एकाउंट में मौजूद एक वीडियो में इन्हें देखा जा सकता है।

2. Dr Ishey Namgyal

2 नवंबर 2018 को रीच लद्दाख बुलेटिन नाम के एक वेबसाइट पर छपे आर्टिकल से इस बात की जानकारी मिलती है कि  Dr Ishey Namgyal को कांग्रेस पार्टी ने लद्दाख म्यूनिसिपल कमिटी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया था।

3. Namgyal Durbuk


Namgyal Durbuk का भी संबंध कांग्रेस पार्टी है, जिन्होंने ये दावा किया है कि चीन ने भारत की भूमि पर कब्जाई है। दरअसल हाल ही में पत्रकार बरखा दत्त ने एक वीडियो रिपोर्ट अपने ट्वीटर एकाउंट से शेयर की थी, इस वीडियो में इन्हें पूर्व कांग्रेस पार्षद बताया गया है। साफ है कि राहुल गांधी ने अपने लोगों का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है।

4 . Sachin Mirpua

Sachin Mirpua नाम के एक शख्स को भी राहुल गांधी के ट्वीट किए वीडियो में देखा जा सकता है, इनका संबंध भी सीधा कांग्रेस से है।  दरअसल Sachin Mirpua के ट्वीटर एकाउंट के बायो से ये जानकारी है कि वे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की छात्र यूनिट NSUI के जनरल सेक्रेटरी हैं।

5. Tundup Nubu

Tundup Nubu ये लद्दाख के यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हैं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इनके फेसबुक एकाउंट के बायो में इन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।

Back to top button