राशिफल

Rashifal 3 July: आज इन 3 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, आसानी से पूरे होंगे सभी कार्य

हम आपको शुक्रवार 3 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यापार में लाभ होने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और आपको किसी तरह का कोई फ़ाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। मेहनत से कमाया हुआ पैसा खर्च करने से बचें।

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी प्रगति में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी। माता पिता की सेवा से आपकी हर तरह की मुश्किलें दूर हो सकती हैं। घर परिवार में कुछ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना बन रही है। अपनी पुरानी ग़लतियों से सबक लें और कर्ज़ा लेने से बचें I कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपना आत्मविश्वास न खोएं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय के साथ आपको अपने जीवन में नए नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें लाभ होने की पूरी संभावना है। आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अपनी क्षमता को पहचानने का वक्त आ गया हैं। आज अपना राज न खोलें। काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अनुकूल हो रहा है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। आज प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले हताशा-निराशा को काबू में रखें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बहस में न उलझें। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी में टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु उतना नहीं जितना आप उनसे आशा करेंगे इसलिए आप उनके भरोसे में कतई न रहें। यह आपके घरेलू जीवन के लिए एक कठिन दिन हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। प्रेमीजन के आपसी तालमेल से एक दूसरे को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई भी काम से आपको तुरंत फायदा नहीं मिलेगा, धीरे-धीरे इसका फायदा आप उठा सकते हैं। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के स्वभाव में बदलाव नज़र आ सकता है। ज़रा-ज़रा सी बात को लेकर वे चिढ़ सकते हैं। आपके सकारात्मक रहने से आपको लाभ मिलेगा। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले ले, इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज यदि आप दूसरों की बातें सुनेंगे तो गलतफहमी में पड़ सकते हैं। इस समय कामकाज की अधिकता कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। इसलिए आपको बहुत सोच समझकर चलना होगा। ऑफिस से संबंधित काम जैसे थे वैसे ही बने रहेंगे। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अज आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों के दौरान किसी भी प्रकार की बहस या वाद विवाद ना करें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और आप उनसे अपने दिल की बातों को बिना किसी झिझक के कह पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज सफलता हाथ लगेगी। आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेन-देन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य को जल आर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके साथ सब कुछ वैसा ही होगा जैसा आप अपने मन में सोच रहे हैं। किसी भी कार्य को सोच समझकर करे। आपकी सोचने और समझने की क्षमता पर तथा निर्णय लेने की क्षमता पर सबकुछ निर्भर करता है। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। कुछ लोगों के साथ संबंध और प्रेम-संबंध उलझ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जायदाद संबंधी समस्या के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा।

आपने Rashifal 3 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिनकी हथेली में हो ये रेखा, उन्हें ना दें अपना दिल, प्यार के मामले में धोखेबाज होते हैं ये लोग

Back to top button