Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 6 राशियों पर बरसेगी गणेशजी की कृपा, रंग लाएंगे आपके प्रयास

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। अगर दोस्तों से पहले मतभेद हुए है, तो इस सप्ताह वो दूर हो जायेंगे। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : आप दोनों की एक दूसरे के प्रति स्नेह में वृद्धि हो सकती है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सत्ता के इनकम बढ़ने के चांस है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। कुछ गलत निर्णयों से पूर्व में प्रारम्भ किए गए कार्यों में विघ्न आने से कार्य बिगड़ सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में सबका साथ पाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आसान काम पूरा करने में भी काफी देर लग सकती है, जिससे काम का बोझ बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। गुस्से से अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा धैर्य बनाये रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों का आपको साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध होने की संभावना ज्यादा है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलेगा। ऑफिस में कोई जरूरी काम टल सकता है। कुछ गंभीर मामलों में तुरंत फैसले लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। आपका रुका हुआ काम हर तरफ से पूर्ण होगा। सांस्कारिक कार्यों में भागीदारी निभा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना तथा एक दूसरे का सहयोग करना आवश्यक है।

करियर के विषय में : कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह खुशियां आपके जीवन में दस्तक देने वाली हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आसान काम पूरा करने में भी काफी देर लग सकती है, जिससे काम का बोझ बढ़ सकता है। मेहनत से काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी।

प्यार के विषय में : यदि आप किसी को प्यार करते हैं तो आपको इज़हार करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है। आपके भोग-विलास में वृद्धि होगी। वेतनभोगी लोगों के लिए सप्ताह लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप धार्मिक अनुष्ठानों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करने के तरीकों का पता लगाएं। अपने और अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन सामान्य रहने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों से भी सहयोग मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा खर्चा कर सकते हैं। आपको परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं।

करियर के विषय में : नौकरी या बिजनेस में धन लाभ की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ संघर्ष विकसित कर सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। आपके योगदान के लिए आपको सराहना मिल सकती है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में पति-पत्नी की दूरियां बन सकती हैं।

करियर के विषय में : आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको कर सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। यह वेतनभोगी लोगों के लिए एक अच्छा सप्ताह होगा। आपके सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचनाओं की हर जगह तारीफ होगी। आपका बच्चा आप पर प्यार और स्नेह बरसाएगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन को एक दूसरे से अलग होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह के आखिर में हल्का सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भूमि भवन के कार्य बनेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। जिस काम को आप शुरू करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन को उपहार भेंट करना चाहिए और मधुर संबंध के लिए प्रयास करना चाहिए।

करियर के विषय में : धन से सम्बंधित सभी समस्या इस सप्ताह दूर हो जाएँगी। कारोबार अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जब आप दूसरे की राय पर काम करें तो सावधान रहें। आप अपने काम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शादी योग्य व्यक्तियों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह आप कुछ नया करने के मूड में रहेंगे। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि अधिक रहेगी। समाज में लोगों के बीच आपकी इमेज अच्छी बनेगी।

प्यार के विषय में : एक दूसरे से कहासुनी होने के कारण अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। इस सप्ताह अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। आपको अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए मेहनत की जरूरत है। उचित मेहनत से आप खुद को और बेहतर बना सकते हैं। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना रहेगी। आप लोगों के साथ मेल-जोल करेंगे।

प्यार के विषय में : आप दोनों के बीच में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में कोई कमी नजर नही आ रही है। हरेक मोर्चे पर आप एकदम फिट नजर आयेंग।

आपने साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इंसान को धनवान बना देती है तुलसी, बस इस तरह से करें इस्तेमाल, पढ़ें तुलसी के चमत्कारी टोटके

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel