अध्यात्म

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, इस राशि के जातकों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

5 जुलाई को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है, जो कि अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं ज्योतिषी विशेषज्ञ इस ग्रहण को एक अहम घटना के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि ये ग्रहण गुरु पूर्णिमा के पर्व पर लग रहा है।

चंद्र ग्रहण लगने का समय

ये चंद्र ग्रहण 5 जुलाई रविवार को सुबह 08:38 बजे से शुरू होगा और सुबह 11:21 बजे तक देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण 10 बजे अपने चरम पर पहुंच जाएगा। ये ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। इसलिए धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का अधिक प्रभाव देखा जाएगा। वहीं इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण लगने पर ना करें ये कार्य

चंद्र ग्रहण लगने पर नीचे बताए गए कार्यों को आप ना करें। इन कार्य को करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव आप पर पड़ सकता है।

  • चंद्र ग्रहण लगने पर बालों पर तेल ना लगाएं।
  • ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें और हो सके तो पानी भी ना पीएं। मान्यता है कि ग्रहण के समय खाना खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और पेट से जुड़े रोग हो जाते हैं। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि ग्रहण के समय खाना खाने से नरक में यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।
  • ग्रहण लगने पर कपड़े धोना, ताला खोलना और कोई शुभ काम करने से परहेज करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा ना करें और ना ही भगवान की मूर्ति को छूं। ग्रहण लगने से पहले ही भगवान की मूर्तियों को किसी कपड़े से ढक दें।
  • ग्रहण के दौरान सोने से बचें और ग्रहण की छाया अपने पर ना पड़ने दें।

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये कार्य

  • चंद्र ग्रहण के समय मन ही मन भगवान का स्मरण करें।
  • ग्रहण के बाद किए गए दान से कई गुना फल मिलता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद दान जरूर करें।
  • पूरे घर को गंगा जल से साफ करें और मंदिर पर भी गंगा जल का छिड़वा जरूर करें।

गुरुओं से ले आशीर्वाद

ग्रहण वाले दिन ही गुरु पूर्णिमा भी आ रही है। इसलिए इस दिन ग्रहण खत्म होते ही पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें और अपने गुरु का आशीर्वाद भी जरूर लें।

धनु राशि वाले रखें विशेष ध्यान

इस चंद्र ग्रहण से धनु राशि के जातकों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए ये ग्रहण लगने पर धनु राशि वाले अपना विशेष ध्यान रखें।  ज्योतिषी विशेषज्ञ के अनुसार चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के जातकों को मानसित तनाव, सेहत से जुड़ी कोई समस्या और माता को कष्ट हो सकता है।

इस तरह से बचे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से

चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण खत्म होते ही गंगा जल से स्नान करें और उसके बाद मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा करें। पूजा करने के बाद खाने की चीजों का दान गरीब लोगों को करें। ये उपाय करने से ग्रहण का बुरा असर आप पर नहीं पड़ेगा।

Back to top button