राशिफल

Rashifal 28 June: इन 7 राशियों के लिए शानदार रहेगा यह दिन, आर्थिक लाभ से रुके कार्य होंगे पूरे

हम आपको रविवार 28 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते है। आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है उस सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश हो जाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। विरोधी आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। संभल कर रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। आप बोलने के पहले सोचें, नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। रोमांटिक जीवन का आनंद लेने के साथ-साथ आप सामाजिक समारोहों का भी आनंद ले सकते हैं। वैवाहिक आनंद बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी लेकिन धैर्य रखें आज परिणाम सकारात्मक होंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। यदि आप खूब सारा पानी पीते हैं और शराब और धूम्रपान से दूर रहते हैं, तो आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर हो जाएगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। पुराने लेन देन यथवत रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अनुकूल समय नहीं होने से प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो सकती है। बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। शासन सत्ता से आशीर्वाद मिल सकता है। ध्यान पूजन करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कार्य सम्बंधित सुअवसर और जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाइए जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके रुतबे में वृद्धि होगी। आपको किसी अतीत में की गयी कड़ी मेहनत का इनाम मिल सकता है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। खुशहाल जीवन जीएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल ना करें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। आप नए प्रेम से मिल सकते हैं और उन्हें आपके हंसी मजाक और देखभाल के रवैये से आकर्षित कर सकते हैं। हर दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें आखिरकार आपको सफलता मिल सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। उर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। आप मांगलिक व समाजिक कामों में निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। हो सके तो यात्रा टालें। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। रिश्तेदारों से आपको और आपसे रिश्तेदारों को कुछ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके बच्चे घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। आनंद की भावना आपके स्वास्थ्य को पूर्ण रूप से नियंत्रित रखने में सहायक होगी। आज पर्याप्त शारीरिक व्यायाम प्राप्त करने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ दिन है, सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। दोपहर बाद पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। भौतिक सुख सम्पदा की खरीदारी का योग है। मां का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी आपका सहायक सिद्ध होगा। आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। गैर जरूरी चीजों की खरीदारी ना करें। घर के साज-सजावट में व्यस्त रहेंगे, जोखिम से बचें। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पैतृक संपत्ति में विवाद हो सकता है। ज़िद्दी बर्ताव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। शेयर बाजार में निवेश पहले कई बार सोच विचार करें। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ आनंद और खुशी के पल गुजारेंगे। जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। आज का दिन बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए एक उपयुक्त दिन है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।

आपने Rashifal 28 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान विष्णु के राज में नहीं होगी धन की कमी, बस नहाने के बाद करें ये काम

Back to top button