रिलेशनशिप्स

शादी करने का मन ना हो तो ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां, माता-पिता को भी माननी पड़ती है जिद

हमारे देश में अगर लड़की ने 21 की उम्र पार कर ली तो घरवालों से ज्यादा रिश्तेदार शादी के लिए सवाल करने लगते हैं। इतना ही नहीं पढ़ाई खत्म होते ही शादी के लिए रिश्ते आने लगते हैं। वहीं घरों में माएं भी बेटियों को जल्दी जल्दी खाना बनाना सिखाने लगती हैं ताकी ससुराल से कोई शिकायत ना आए। वहीं लड़कियां इन सारे सवालों से परेशान होने लगती हैं। बात जब शादी की हो तो लड़के और लड़कियां दोनों घबराने लगते हैं। हालांकि लड़कियों को शादी ज्यादा सिरदर्द लगती है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी आजादी उनसे छीन ली जाएगी। ऐसे में लड़कियां शादी से बचने के लिए कई तरह की बातें कहती हैं जो उनके पैरेंट्स को माननी पड़ती है।

अभी और पढ़ना है

अगर किसी को अपनी शादी टालनी हो तो पढ़ाई से बेहतर बहाना मिल ही नहीं सकता। पढ़ाई के मामले में पैरेंट्स अक्सर पीछे भी हट जाती हैं। ऐसे में लड़कों से ज्यादा लड़कियां ये बहाना बनाती हैं। अक्सर उनका कहना होता है कि ये पढ़ाई पूरी हो जाने दो इसके बाद से शादी कर देना। कई बार लड़कियां शादी से इतना घबरा जाती हैं कि ना चाहते हुए भी आगे पढ़ाई शुरु कर देती हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत करना है

पहले के समय से लेकर आज के समय में बहुत अंतर आ गया है। अब लड़कियां पैसे के लिए पति पर निर्भर नहीं रहना चाहती। आज के समय में लड़कियां खुद पैसे कमाना चाहती हैं। ऐसे में वो शादी से पहले अपनी आर्थिक स्थिती मजबूत रखना चाहती हैं। इसके चलते लड़कियां शादी से दूर भागती हैं।

करियर हो स्टेबल

बहुत सी लड़कियों का लक्ष्य सिर्फ पैसे कमाना नहीं है बल्कि वो जीवन में कुछ बड़ा बनना चाहती हैं। ऐसे में शादी उन्हें बाधा लगती है। इसके चलते ल़ड़कियां साफ तौर पर अपने परिवार वालों से कह देती हैं कि जब तक वो अपना लक्ष्य नहीं पा लेतीं तब तक वो शादी नहीं करेंगी। अक्सर घरवाले भी लड़कियों की ये बात मान लेते हैं।

एक्स से प्यार

जिन घरों में लोग रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते हैं वहां लड़कियां ये बहाना भी आराम से बना लेती हैं। अक्सर लड़कियां अपने पैरेंट्स से खुलकर कहती हैं कि वो अपने एक्स को भूल नहीं पा रही हैं। इसके चलते वो मानसिक रुप से तैयार नहीं हैं और शादी नहीं कर सकती हैं। घरवालों के मन में भी डर बैठ जाता है कि शादी के बाद कोई ऐसा-वैसा कदम ना उठा ले इसलिए वो शादी करने की जिद छोड़ देते हैं।

बेहतर की तलाश

अक्सर शादी ना करने के लिए लड़कियां अपने पैरेंट्स से खुलकर बोल देती हैं कि उन्हे अभी तक कोई मिला नहीं है। वो अरेंज्ड मैरिज नहीं करना चाहती हैं और जब तक उन्हें उनके सपनों का राजकुमार नहीं मिल जाता वो शादी ही नहीं करेंगी। वो एक ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकतीं जिसे वो जानती नहीं हैं।कई बार परिवार वालों को अपनी बेटी की ये बात भी माननी पड़ जाती है और वो कुछ समय के लिए रिश्ते की बात करना रोक देते हैं।

Back to top button