बॉलीवुड

स्टार किड्स होने के बावजूद ठनठन गोपाल हैं ये 7 सितारे, बॉलीवुड में नहीं मिल रही एक भी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करके दुनिया क्या छोड़ गए कि इसके बाद से तो बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस ही छिड़ गई है। आरोप लग रहे हैं कि स्टार किड्स को यहां ज्यादा तवज्जो दिया जाता है, जबकि बाहर से आने वाले कलाकारों को संघर्ष के बावजूद वह मुकाम हासिल नहीं करने दिया जाता, जिसके वे हकदार हैं। लेकिन देखा जाए तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं,जो स्टार किड्स होकर भी फिल्मों के मामले में तो ठनठन गोपाल ही हैं। कोई बड़ी फिल्म इनके हाथ में नहीं है। यहां हम आपको ऐसे  ही स्टार किड्स के बारे में बता रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सोनाक्षी सिन्हा बेटी हैं। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया में सोनाक्षी को भी बहुत ट्रोल किया गया है। यह बात जरूर है कि कुछ हिट फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया है और विशेषकर सलमान खान के साथ फिल्म दबंग की वजह से उन्हें बॉलीवुड में रज्जो कहकर भी बुलाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद फिलहाल उनके हाथ खाली नजर आ रहे हैं। बस एक ही फिल्म उनके हाथ में है, जिसका नाम है भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया। इस फिल्म में वे अजय देवगन के साथ दिखने वाली हैं।

तुषार कपूर

जितेंद्र, जिनकी एक जमाने में फिल्म इंडस्ट्री में तूती बोलती थी, तुषार कपूर उन्हीं सुपरस्टार के बेटे हैं। बावजूद इसके तुषार कपूर की फिल्मों का नाम लेने पर सिर्फ गोलमाल, क्या दिल ने कहा और जीना सिर्फ मेरे लिए की याद आती है। तुषार कपूर को गोलमाल अगेन में 2017 में देखा गया था। वेब सीरीज में पिछले साल वे दिखे हैं, लेकिन अकेले दम पर फिल्म को हिट कराने की क्षमता उनमें कभी नहीं दिखी। इस वक्त उनके हाथ में कोई फिल्म नहीं है।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर, जिन्होंने कि फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब से अब तक उनकी कुछ ही फिल्में हिट रही हैं। इस वक्त सोशल मीडिया में सोनम कपूर के भी बहिष्कार की बात चल रही है, क्योंकि करण जौहर के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया था कि वे किसी सुशांत को नहीं जानती हैं। बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर के हाथ में इस वक्त कोई मूवी नहीं है। आखिरी बार उन्हें 2019 में फिल्म जोया फैक्टर में देखा गया था।

अभिषेक बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने जब फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि अपने पिता की तरह वे भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगे, लेकिन अभिषेक अपने करियर में कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। उनके बीते 10 वर्षों के रिकॉर्ड पर यदि आप नजर डालें तो पाएंगे कि इस दौरान उनकी कोई भी हिट फिल्म देखने को नहीं मिली है फिलहाल उनकी वेब सीरीज ब्रिद की चर्चा चल रही है। फिल्मों की बात करें तो अनुराग बसु की फिल्म लूडो में वे दिखेंगे और द बिग बुल और बॉब विश्वास नाम की फिल्में उनके हाथ में हैं।

अर्जुन कपूर

वर्ष 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ जब अर्जुन कपूर की फिल्म इश्कजादे आई तो लगा कि वे बॉलीवुड में कुछ धमाल तो करेंगे ही। बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी उन्हें मिल गया था, लेकिन इसके बाद तो मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर एकदम फिसड्डी ही साबित हुए। कोई भी फिल्म उनकी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई। कोई बड़ा प्रोजेक्ट उनके हाथ में इस वक्त नहीं है। एक फिल्म ‘चले चलो’ में वे आगे काम कर सकते हैं। परिणीती चोपड़ा के साथ संदीप और पिंकी फरार नाम की फिल्म उनकी रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंसी हुई है।

सनी देओल

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन पिछले काफी समय से उनकी कोई फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई है। आखिरी बार फिल्म ब्लैंक में उन्हें देखा गया था। डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण कपाड़िया ने इससे फिल्म में डेब्यू किया था। एक वक्त फिल्म गदर से गदर काट चुके सनी देओल ने फिल्मों में अपना करियर न चलता देख फिल्मों का निर्देशन शुरू कर दिया। पल पल दिल के पास नामक एक फिल्म बना कर उन्होंने अपने बेटे करण देओल का इससे डेब्यू भी कराया। सनी देओल के हाथ फिलहाल खाली हैं।

अक्षय खन्ना

बॉलीवुड के सबसे महान अभिनेताओं में से एक विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना भी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर पाए। स्टार किड होने के बावजूद उनके हाथ इस वक्त खाली हैं। इसी साल फिल्म कुशल मंगल में वे दिखे थे, जो कि कुछ खास नहीं चल पाई। रिचा चड्ढा के साथ उन्हें इससे पहले सेक्शन 375 में देखा गया था। अपने पिता के विपरीत अक्षय खन्ना बॉलीवुड में अब कहीं दबे से नजर आ रहे हैं।

पढ़ें रवीना टंडन को देख जोर-जोर से रोने लगा फैन, बॉडी पर गुदवाया है रवीना का नाम, विडियो हुआ वायरल

Back to top button