दिलचस्प

पटना का ‘पढ़ाकु’ सुशांत ऐसे बना बॉलीवुड का चमकता सितारा, देखें उन खास दिनों की खूबसूरत तस्वीरें

सुशांत आज भले ही हमारे बीच ना हों, लेकिन उनकी यादें पटना-दिल्ली से लेकर मुंबई तक बसी हुई है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, इस बात को कितनी बार क्यों ना दोहरा लें हर बार यकीन करना मुश्किल होता है। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के ब्रांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार अभी भी सदमे में हैं, दोस्त इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे, बॉलीवुड सवालों के कटघरे में खड़ा है और जनता जवाब मांग रही है।

( बचपन की तस्वीर)

इस सवाल का जवाब जो भी हो अगर कुछ सच है तो वो ये कि सुशांत अब कभी दोबारा लौट कर नहीं आएंगे। सुशांत अपने फैंस के दिल में बसते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कैसा था सुशांत का बचपन और कैसे बीते थे उनके कॉलेज के दिन।

पटना से पास की थी 10वी की परीक्षा

(10वीं की क्लास में सुशांत)

सुशांत बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार पटना में ही रहता है। सुशांत का बचपन बिहार में बीता है। उन्होंने पटना के मशहूर सेंट केरेंस हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसी स्कूल में 2001 में सुशांत ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी।

दिल्ली से पूरी की पढ़ाई

आगे की पढ़ाई के लिए सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। सुशांत ने दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। 12वीं तक सुशांत को समझ आ गया कि उन्हें साइंस पढ़ना अच्छा लगता है इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कर ली।

(सुशांत के स्कूल के दिनों की तस्वीर)

सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। सुशांत के बेहतरीन छात्र थे और उन्होंने DCE के एंट्रेंस परिक्षा में 7वां रैंक हासिल किया था।

(शाहरुख का पोज अपनाते सुशांत)

खुद के पैसे से खरीदी बाइक

रील धोनी सुशांत जीवन में मेहनत करना जानते थे इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया। ऐसे करके वो अपना एक्स्ट्रा खर्च निकालते थे। उनका सपना था कि वो खुद के पैसों से बाइक खरीदें और ट्यूशन पढ़ाकर उन्होंने ये सपना भी पूरा कर लिया।

(बाइक के साथ सुशांत)

सुशांत ने अपनी बाइक की तस्वीर अपने फेसबुक वॉल पर 2016 में शेयर की थी। साथ ही उन्होंने लिखा था कि मैं काफी दिनों से बाइक खरीदना चाह रहा था। मैंने अपनी इच्छा पूरी की। कुछ चीजें आपको बेहतर महसूस कराती हैं।

जब ऐश्वर्या संग किया था सुशांत ने डांस

(ऐश्वर्या के पीछे डांस करते सुशांत)

सुशांत को साइंस पढ़ने में जितना अच्छा लगता उतना ही ध्यान उनका मनोरंजन जगत में लगता था। उन्होंने फैसला किया कि वो ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाएंगे।टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सुशांत को श्यामक डांसर की डांस मंडली में शामिल होने का मौका मिला। इस ग्रुप में उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ डांस करने का चांस मिला था। सुशांत की खुशी उस वक्त बस देखने लायक थी। इस इवेंट के बाद से कॉलेज में लोग उनका सम्मान करने लगे थे।

पवित्र रिश्ता से दिल बेचारा तक का सफर

सुशांत को एक और मौका मिला जब उन्होंने ऋतिक की फिल्म ‘धूम 2’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। इसके अलावा वो टीवी के कई डांस रिएलिटी शो में भी हिस्सा लेते रहे। सुशांत ऐसे ही मेहनत करते करते एक दिन छोटे पर्दे के बड़े सितारे बने।

(अंकिता संग सुशांत- पवित्र रिश्ता)

साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स टीम ने उन्हें ‘किस देश में हैं मेरा दिल’ के लिए चुना। इस शो से उन्हें फायदा मिला और फिर उन्हें नया शो मिला ‘पवित्र रिश्ता’ जिसमें वो मेन लीड में नजर आए। इस सीरियल से सुशांत घर-घर फेमस हो गए।

इसके बाद से सुशांत ने फिल्मों में एंट्री की और उनकी डेब्यू फिल्म बनीं ‘काय पो चे’। इसके बाद ‘एमएस धोनी’ का किरदार निभाकर सुशांत ने बता दिया की वो एक रॉकस्टार हैं। ड्राइव, छिछोरे, पीके, राब्ता जैसी फिल्मों से सुशांत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ भी अब रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस फिल्म की सफलता देखने के लिए सुशांत मौजूद नहीं हैं। आज सुशांत भले ही हमसे दूर चले गए हों, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।

Back to top button