राशिफल

Rashifal 26 June: आज इन 6 राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, धन, सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें

हम आपको शुक्रवार 26 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। भावुकता में नियंत्रण रखें। खासतौर से वाणी पर, जिससे रिश्तों में तनाव एवं टूटन आदि की स्थिति न आए। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करना चाहिए। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। आज आपका राशि में धन प्राप्ति के भी विशेष योग हैं। अपने आप से धैर्य रखने और अपनी शारीरिक आवश्यकताओं के बारे में अधिक देखभाल करने की कोशिश करें। आज नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक जीवन के संदर्भ में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उत्तेजना में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपने प्रियजनों के बीच के मामले मामले को बदतर बना सकते हैं। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा। आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमीजन के साथ आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकता है। खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। बिगड़े हुए काम में सफलता मिलेगी। आपको धन निवेश के मामले में भी सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। पारिवारिक उलझने ज्यादा हो सकती हैं। एक दूसरे के साथ कहासुनी होने से परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। बचत योजनाओं पर सलाह-मशविरा जरूर करें। धन के मामले में आज कोई भी फैसला आज सोचसमझकर लें। कहीं निवेश करना हो तो आज टाल भी सकते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं उत्पन्न होंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा। लाभ प्राप्ति के लिए किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। परंतु निवेश करने से पहले उसकी सारी गतिविधियां जान लें। आज भाग्य आपका साथ देगा, विशेषकर संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता आज निश्चित रूप से आपके द्वार पर दस्तक देगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। घर परिवार के साथ साथ अपने इष्ट मित्रों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। आज के दिन अपने अच्छे कर्मों के कारण आप हर काम में सफल रहेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी कारण से अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। रचनात्मकता और कल्पना शक्ति के लिए कोई स्थान नहीं होगा। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और घर परिवार वालों का विश्वास भी रहता है। इसलिए आपको घर के विकास के लिए प्रयत्न करना चाहिए। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है। कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। आज आपके शत्रु भी प्रभावहीन रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपनी वाणी और आचरण में एक स्नेहशील मनोभाव प्रदर्शित करेंगे। आपकी मन की स्थिति और रवैया दोनों सुखदायक होंगे। आज पुराने रिश्तेदार या परिचितों से भरपूर स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आप आज बहुत तर्कसंगत और व्यवहारिक हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। भाग्य अच्छा साथ देगा और कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। आज गाय को रोटी खिलाइए इससे आप की कठिनाइयां दूर होंगीं। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय के अनुसार सब कुछ जान बूझकर करना फलदायक हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कोताही ना बरतें, तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अपने काम को नियमित रूप से बिना रुके करते रहें। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। परिवर्तित जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की उत्कृष्टता की दिशा की ओर एक कदम होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जरूरतमंद की मदद करने से आपको धन लाभ हो सकता हैं। पढ़ाई-लिखाई से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने का संभावना बन रहा है। इस समय धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आप आज सामान्य से अधिक भावुक हो सकते हैं।

आपने Rashifal 26 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान विष्णु के राज में नहीं होगी धन की कमी, बस नहाने के बाद करें ये काम

Back to top button