बॉलीवुड

अगले महीने सात फेरे लेंगे साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नितिन और शालिनी, देखें सगाई की तस्वीरें

नितिन और शालिनी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों ने जब से सगाई की है, तभी से ये सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की जोड़ी खूब जमती है। दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े खुश नजर आते हैं। इन्हें देख कर ही ऐसा लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। जब से इन दोनों की सगाई हुई है, तभी से उनके प्रशंसकों को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों की शादी का इनके प्रशंसक पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। बीते अप्रैल में ही नितिन और शालिनी की शादी होने जा रही थी, लेकिन कोरोनावायरस के अपने पैर पसारने की वजह से इन्हें अपनी शादी की तारीख को पोस्टपोन करना पड़ा था।

अगले महीने हो रही शादी

नितिन और शालिनी के प्रशंसकों के इंतजार पर अब ब्रेक लगने जा रहा है, क्योंकि अगले महीने यानी कि जुलाई में नितिन और शालिनी एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी हैदराबाद के एक फार्म हाउस में होने वाली है। इस शादी के दौरान COVID-19 से जुड़े सभी नियमों का ध्यान रखा जाएगा।

जो भी रिश्तेदार और करीबी इस शादी में आमंत्रित किए जाएंगे, उन सभी के लिए न केवल मास्क पहनना, बल्कि सैनिटाइजर का प्रयोग भी अनिवार्य होगा। पता चला है कि इस शादी में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए कुछ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

इतने दिनों से है जान-पहचान

पिछले लगभग 4 वर्षों से नितिन और शालिनी एक-दूसरे को जान रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ हमेशा वक्त बिताते हुए देखा जाता है। शालिनी एक एमबीए ग्रैजुएट हैं। यूएस में उनकी पढ़ाई हुई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नितिन भी शादी के बाद कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताने के इच्छुक हैं।

नितिन की अगली फिल्म

आखिरी बार नितिन को फिल्म भीष्म में देखा गया था। यह फिल्म दर्शकों को बड़ी पसंद आई थी। अब ऐसी जानकारी मिली है कि लोकप्रिय सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम की अगली फिल्म रंग में नितिन नजर आने वाले हैं। नितिन के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगी।

नितिन और कीर्ति सुरेश को साथ में लेकर रंग नामक एक फिल्म बनाए जाने की घोषणा खुद पीसी श्रीराम की ओर से एक ट्वीट करके दी गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह बताया है कि अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी वे अगस्त से शुरू करने जा रहे हैं।

इनकी भी हो सकती है शादी

बीते फरवरी में नितिन और शालिनी की सगाई हुई थी। सगाई के बाद से ही इन दोनों की शादी होते हुए उनके प्रशंसक देखना चाह रहे थे। इन दोनों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के बारे में भी पता चला है कि जल्द ही वे अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश सिवान के साथ गुपचुप तरीके से तमिलनाडु के किसी मंदिर में शादी रचा सकती हैं।

साथ ही बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहीका बजाज, जिनकी रोका सेरेमनी लॉकडाउन के दौरान हो गई थी, उनकी भी शादी जल्द होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें खुद से 4 साल बड़ी तलाकशुदा अभिनेत्री से आशुतोष राणा ने की शादी, बहुत ही दिलचस्प है दोनों की प्रेम कहानी

Back to top button