बॉलीवुड

Breaking :  मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुई भर्ती

सांस में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बॉलीवुड के बड़े से बड़े कलाकारों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जी हां, सरोज खान को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। बता दें कि सरोज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर हैं, जो अपने इशारों पर बड़े बड़े कलाकारों को नचा चुकी हैं, लेकिन फिलहाल उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानीमानी कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसकी वजह से कल रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उनकी तबीयत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है, डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। बता दें कि सांस में तकलीफ होने की वजह से उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है।

कोरोना की रिपोर्ट आई नेगेटिव

सरोज खान

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है, ऐसे में जब से सरोज खान अस्पताल में भर्ती हुई है, तब से उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि सरोज खान का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो उनकी हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें बहुत ही जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, सरोज खान को अचानक से ही सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी।

सरोज खान की डांस अकेदमी

चार दशक से अधिक समय तक बॉलीवुड में राज करने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान को करीब 2 हजार से ज्यादा गानों को कोरियाग्राफ करने का श्रेय जाता है। उन्होंने ज्यादातर मशहूर गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिसमें देवदास का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर तेजाब फिल्म का गाना एक दो तीन और जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे गाने शामिल हैं। बता दें कि उनकी डांसिंग स्टाइल पर न सिर्फ फैंस फिदा होते हैं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी उनके हुनर की तारीफ करते हुए नजर आते हैं।

आखिरी बार फिल्म कलंक के गाने को किया था कोरियोग्राफ

सरोज खान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 71 वर्षीय सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया है। सरोज खान को तीन बार राष्ट्रीय लेवल का पुरस्कार मिल चुका है। वे अपने हुनर से इंडस्ट्री में राज करती हैं। खैर, अगर उनकी तबीयत की बात करें, तो सांस में दिक्कत होने की वजह से कोरोना के होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

सरोज खान का करियर बहुत ही उम्दा रहा है। कोरियाग्राफर के अलावा उन्होंने तीन चार फिल्मों में बतौर लेखक भी काम किया है, जिसमें भी उन्हें सफलता मिली थी, लेकिन उन्होंने अपना करियर बतौर कोरियोग्राफर ही बढ़ाना उचित समझा और आज बॉलीवुड की जीती जागती मिसाल बन चुकी है।

Back to top button