बॉलीवुड

दुनिया छोड़ गए तब रिलीज हुई इन सितारों की आखिरी फिल्म, लिस्ट में जुड़ सकता है सुशांत का भी नाम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद हर कोई सदमे में है। हालांकि जो बॉलीवुड के सितारे दुनिया से चले जाते हैं, वे अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में जिंदा रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी आखिरी फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई है। सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम इस सूची में जुड़ सकता है। एक नजर डालते हैं ऐसे ही कलाकारों पर।

श्रीदेवी

फिल्म जीरो में श्रीदेवी का कैमियो था। उनके निधन के बाद यह फिल्म रिलीज हुई थी।

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना जिन्हें कि बॉलीवुड का सबसे पहला सुपरस्टार कहा जाता है, उनकी फिल्म रियासत की रिलीज उनके निधन के दो वर्षों के बाद हुई थी।

मीना कुमारी

अपनी लोकप्रिय फिल्म पाकीजा के रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ने की वजह से मीना कुमारी की मौत हो गई थी और उनके निधन के बाद उनकी फिल्में गोमती के किनारे रिलीज हुई थी।

अमरीश पुरी

मिशन: द लॉस्ट वॉर और पूरब की लैला पश्चिम का छैला: हैलो इंडिया ये दो फिल्में अमरीश पुरी की उनके निधन के बाद रिलीज हुई थीं। किसना की रिलीज से कुछ दिनों पहले उनकी मौत हो गई थी।

संजीव कुमार

दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार ने 1985 में दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनके निधन के बाद उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थीं।

यश चोपड़ा

फिल्म जब तक है जान की रिलीज यश चोपड़ा के निधन के बाद हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की यह फिल्म 120 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफल रही थी।

दिव्या भारती

अचानक 1993 में दिव्या भारती की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनकी पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रंग दो करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म लाडला अधूरी रह गई थी तो श्रीदेवी ने दिव्या को इसमें रिप्लेस किया था।

स्मिता पाटिल

बारिश, आकर्षण और सूत्रधार जैसी स्मिता पाटिल की फिल्में उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थीं। स्मिता पाटिल के 1986 में निधन के बाद उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थीं।

शम्मी कपूर

शम्मी कपूर की फ़िल्म रॉकस्टार उनके निधन के 3 महीने के बाद रिलीज हुई थी।

मधुबाला

मधुबाला, जिन्होंने 1960 के करीब स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था, उनकी मौत के दो साल के बाद उनकी फिल्म ज्वाला रिलीज हुई थी, जिसमें वे सुनील दत्त के साथ दिखी थीं।

फारुख शेख

यंगिस्तान और चिलड्रेन ऑफ वॉर नामक फारुख शेख की दो फिल्में तब रिलीज हुई थीं, जब उनका निधन हो गया था।

अमजद खान

दो फंटूश, रुदाली और सौतेला भाई जैसी अमजद खान की फिल्में 1992 में उनके निधन के बाद रिलीज हुई थीं।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म शर्माजी नमकीन है। लॉकडाउन के कारण यह रिलीज नहीं हुई थी। फिल्म निर्माता ने वादा किया है कि इसी साल यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म थी। और भी कई फिल्मों पर वे काम कर रहे थे, लेकिन किसी-न-किसी वजह से वे फांसी हुई थीं।

पढ़ें Video: जब जमीन से आसमान तक सुशांत सिंह ने उड़ाया था प्लेन, टेलेंट देख लोग रह गए थे हैरान

Back to top button