बॉलीवुड

जल्द मां बनने वाली है ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला, कहा- इसके लिए पराग और परिवार को मना लेना

बिग-बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला इन दिनों एक बड़ी खुशखबरी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल शेफाली बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति पराग त्यागी के साथ एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। शेफाली ने बताया कि ये बात अचानक से उनके दिमाग में नहीं आई बल्कि वो बहुत लंबे समय से बच्चा गोद लेने का प्लान कर रही थीं। अब इस बात को लेकर उनके परिवार में सहमति बन गई है।

बच्चा गोद लेंगे शेफाली और पराग

शेफाली ने कहा, जब मैं 10-11 साल की थी तभी मुझे गोद लेने का मतलब समझ में आ गया था। उस समय मेरे दिमाग में आया था कि मैं भी एक बच्चे को गोद लूंगी।  ये मेरा मन था कि मैं एक बच्चा गोद लूं, लेकिन पराग और मेरे परिवार को ये बात समझाना आसान नहीं था। हालांकि वो लोग भी अपनी जगह पर सही हैं। मेरे पापा ने भी मुझसे कहा था कि पहले अपना बच्चा पालो और तब दूसरे को गोद लो।

आगे शेफाली ने कहा कि ये बड़ा फैसला है, लेकिन जब मैंने पराग को समझाया कि मैं एक ऐसे बच्चे को एक अच्छी लाइफ देना चाहती हूं जिसे उसके माता पिता ने नहीं अपनाया तो पराग को समझ में आया। अब पराग मेरे साथ हैं। वहीं मां-पापा मेंरे इस फैसले पर अभी भी विचार कर रहे हैं। आखिर ये फैसला मेरे और पराग का  है और मैं चाहूंगी की वो इसमें हमारा साथ दें। उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।

आसान नहीं था परिवार को मनाना

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली ने कहा कि भारत में गोद लेने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। हमने कुछ वक्त पहले ही इसकी शुरुआत की थी लेकिन लॉकडाउन होने के कारण सबकुछ बंद हो गया और ये इतना आसान भी नहीं है। इसमें दो-तीन साल का समय लगता है। उन्होंने कहा कि हमें रिसर्च करने के लिए बहुत समय मिला है और हम अच्छे माता-पिता बनने की तैयारी में जुटे हैं। हम कई चीजों पर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले पराग और शेफाली ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें शेफाली का बेबी बंप नजर आ रहा था। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे थे कि शेफाली जल्दी ही मां बनने वाली हैं। वहीं अब शेफाली की बच्चा गोद लेने की बात से ये साफ हो गया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। ऐसे में लॉकडाउन हटने के बाद से सारे डॉक्यूमेंट्स का काम पूरा हो जाएगा तो उम्मीद है कि जल्दी ही शेफाली की गोद में एक नन्हा सा बच्चा देखने को मिलेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली बिग-बॉस 13 के बाद अपने पति के साथ पूल वेकेशन मना रही थीं। शेफाली ने 90 के दशक में कांटा लगा गाने से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा शेफाली कई और रिएलिटी शो में नजर आईं थीं। इसके बाद शेफाली बिग बास 13 में नजर आईं। हालांकि शेफाली इस शो की विनर नहीं बनीं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब बिग बॉस से आने के बाद शेफाली अपने पति के साथ समय बीता रही हैं। शेफाली कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।

Back to top button