राजनीति

कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्‍वी प्रज्ञा की तबीयत हुई अचानक से खराब, बेहोश होकर गिरीं नीचे

बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है और इनको फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mukherjee) प्रदर्शनी में मौजूद थी और इसी दौरान साध्‍वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उन्‍हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बैठाया।

साध्वी प्रज्ञा लंबे समय से बीमार चल रही है और इनका दिल्ली के अस्‍पताल में इलाज भी चल रहा है। इलाज के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने खुद एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि मेरी हालत ठीक नहीं है। मुझे एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी आंख से भी धुंधला और केवल 25 प्रतिशत दिख रहा है। साथ ही ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन और पस है। उस दौरान साध्वी प्रज्ञा की तबीयत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने उन्हें  बातचीत करने से भी मना किया हुआ था।

इलाज के लिए जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिल्ली में थी, उस दौरान कांग्रेस पार्टी की और से इनके गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल में लगाए गए थे। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS) में भर्ती होने की खबर सामने आई थी और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने क्षेत्र के लोगों को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। वहीं पोस्टरों को लेकर इन्होंने कहा था कि ये कांग्रेस की घृणित हरकत है। लॉकडाउन में वो जरूर दिल्ली में हैं। लेकिन उनकी पूरी टीम भोपाल संसदीय क्षेत्र में तत्पर है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि कांग्रेस के नेता उनके बारे में बेसिर-पैर की बातें कह रहे है। मैं आज जिन बीमारियों से परेशान हूं ये कांग्रेस की सरकारों द्वारा दी गई हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लगातार कांग्रेस पर ये आरोप लगाती हुई नजर आई हैं कि कांग्रेस ने उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया था। जिसकी वजह से उनका आज ये हाल है। कहा जाता है कि जब कांग्रेस सरकार थी उस समय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की गई थी और इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काफी प्रताड़ित किया गया था। उनकी आंख और सिर में चोट लग गई थी। इसके अलावा उन्हें कमर में भी चोट आई थी। वहीं अभी तक साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पुरी तरह से सही नहीं हो सकेंगी हैं।

आज ये श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में रखे गए कार्यक्रम में पहुंची थी और वहां पर बेहोश हो गई। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

Back to top button