बॉलीवुड

विरोधी नारों के बीच अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी फैंस से गुजारिश है कि वो सुशांत…

सुशांत के आत्महत्या के सिलसिले में सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स पर केस दर्ज किया गया है

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके फैंस का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सुशांत की आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया गया है। इसके बाद से ऐसी बातें सामने आईं कि बॉलीवुड में गुटबाजी चलती है और बड़े बैनर आउटसाइडर्स के साथ गलत व्यवहार करते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सुशांत इसी खराब रवैये के शिकार थे और इसलिए उन्होंने तंग आकर अपनी जान दे दी। अब इस खबर के बाद से कई बड़े नाम फैंस के निशाने पर आ गए हैं जिसमें एक नाम सलमान खान का है। हाल ही में सलमान ने इस सारे मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

सलमान ने फैंस से की अपील

सलमान खान ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा मैं सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और किसी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किस समय में सुशांत के परिवार का सहारा बनें। किसी अपने का चला जाना बहुत दुख देने वाला होता है।


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में 14 जून को फांसी लगा ली थी। उनके आत्महत्या का कारण साफ नहीं नजर आ रहा था। इसके बाद उनके कई करीबियों और स्टार्स ने बताया कि सुशांत के हाथ से एक साथ 6 प्रोजेक्ट छीन लिए गए थे जिसके बाद से वो डिप्रेशन में आ गए थे। साथ ही इंडस्ट्री में कई नामचीन लोग उनके साथ खराब व्यवहार करते थे और इन्हीं परेशानियों में उलझे रहने के कारण सुशांत ने आत्महत्या कर ली।

सलमान के खिलाफ लगातार हो रही नारेबाजी

इसके बाद से बिहार की एक कोर्ट में करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर जैसे कई बड़े लोगों पर सुशांत की आत्महत्या से जुड़े होने का केस दर्ज किया है। इसके बाद से ही बॉलीवुड दो भागों में बंट गया है। सुशांत के फैंस सलमान पर जमकर आरोप लगा रहे हैं और उनके खिलाफ नारेजाबी कर रहे हैं। ऐसे में सलमान के फैंस भी मैदान में आ गए हैं और उनके समर्थन में बाते कह रहे हैं।

इसी के साथ सोशल मीडिया पर युद्ध छिड़ा हुआ है। कई बड़े स्टार किड्स ने तो ट्विटर को अलविदा तक कह दिया। हालांकि इस मामले में सलमान ने फैंस को सुशांत के परिवार का साथ देने की नसीहत दी है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरुम से उनकी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसके अलावा जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं वो भी उतार कर जला रहे हैं।

कई स्टार्स ने सलमान पर लगाए हैं आरोप

गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद से सलमान के खिलाफ लोगों का गुस्सा ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में अनुराग कश्यप के भाई और दबंग के निर्देशक रहे अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार पर भी खराब गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव का कहना है कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान और उनके परिवार ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की।

वहीं दूसरी तरफ सोनू निगम ने खुलासा किया कि वो भी म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी का शिकार हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे सकती है। सोनू ने कई म्यूजिक कंपनियां और अभिनेता पर भी निशाना साधा। सोनू का कहना था कि मेरे साथ भी ये कई बार हुआ था कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो। अरिजित सिंह के साथ भी ये ही किया गया है। बता दें कि सलमान खान पर अरिजित सिंह का करियर भी खतरे में डालने का आरोप लग चुका है।

Back to top button