राजनीति

राहुल गांधी को देशभक्ति की नसीहत देने वाले भारतीय जवान के बुजुर्ग पिता को डरा रही है कांग्रेस

जवानों का मनोबल गिरा कर चीन की तरफदारी कर रही हैं कांग्रेस, क्या राहुल गाँधी चीन की और से बेटिंग कर रहे हैं?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर सैनिक के पिता को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अनुसार अलवर जिले के सिपाही सुरेंद्र सिंह के पिता को कांग्रेस के नेताओं की और से डराया जा रहा है। दरअसल हाल ही में सिपाही सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह ने राहुल गांधी को देशभक्ति की नसीहत दी थी और कहा था कि वो गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प पर राजनीति ना करें। बलवंत सिंह की ये नसीहत कांग्रेस पार्टी को पसंद नहीं आई और अब कांग्रेस पार्टी बलवंत सिंह को धमका रही है।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘अलवर जिले के सिपाही सुरेंद्र सिंह के पिता ने राहुल गांधी को देशभक्ति की सलाह क्या दी, राजस्थान का सत्तशीन कांग्रेस प्रशासन सैनिक के घर पहुंचकर उनपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मतलब कि अब आप सैनिक के वृद्ध पिता को डरा धमकाकर राजनीति करेंगे?

क्या है पूरा मामला –

राहुल गांधी ने शेयर की थी वीडियो


बलवंत सिंह का बेटा सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना में सिपाही हैं और गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के दौरान सुरेंद्र सिंह घायल हो गया था। जिसके बाद बलवंत सिंह की एक वीडियो राहुल ने शेयर की थी। जिसमें बलवंत सिंह कहते हुए नजर आ रहे थे कि कैसे चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया। जिसमें उनका सैनिक बेटा घायल हो गए और अब वो अस्पताल में भर्ती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने केंद्रीय सरकार पर कई सारे आरोप  लगाए थे।


वहीं इस वीडियो को राहुल द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद बलवंत सिंह का एक और वीडियो सामने आया। जिसमें बलवंत सिंह ने राहुल को इस मुद्दे पर राजनीति ना करने की सलाह दी। बलवंत सिंह ने कहा, भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और ये चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी। राहुल गांधी इसमें राजनीति को लिप्त मत कीजिए। मेरे बेटे ने सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ी और वो इस लड़ाई को हमेशा जारी रखेगा।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने रीट्वीट की वीडियो

राहुल को नसीहत देने वाली ये वीडियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रीट्वीट की थी और लिखा था कि  ‘सेना के बहादुर जवान के पिता ने इस मुद्दे पर बोला है और उनके पास राहुल गांधी के लिए एक बहुत स्पष्ट संदेश है। ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है, तो राहुल गांधी को भी ओछी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और राष्ट्रीय हित के साथ एकजुटता में खड़े होना चाहिए।

20 जवान हुए थे शहीद

गौरतलब है कि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। जबकि कई सारे जवान बुरी तरह से घायल हुए थे। इस हिंसक झड़प में चीन को भी काफी नुकसान पहुंचा था। वहीं अब इस मुद्दे पर राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं और केंद्रीय सरकार पर कई सारे आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं आरोपों के सिलसिले में राहुल गांधी ने बलवंत सिंह की वीडियो शेयर की थी। राहुल गांधी इस वीडियो के जरिए केंद्रीय सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन राहुल नाकाम रहे और अब कांग्रेस पार्टी पर बलवंत सिंह को डराने का आरोप बीजेपी की और से लगाया जा रहा है।

Back to top button