अध्यात्म

कल है इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, आज रात 9.52 बजे से शुरू होगा सूतक,12 राशि पर पड़ेगा इसका असर

कल यानी रविवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और इस ग्रहण को भारत में भी दिखा जा सकेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण का सूतक काल शनिवार रात 9.52 बजे से शुरू होगा। जबकि ये ग्रहण रविवार सुबह 10.20 बजे से दोपहर 1.49 बजे तक रहेगा। सूतक शुरू होते ही किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ ना करें। ये ग्रहण भारत के अलावा एशिया, अफ्रीका और यूरोप के कुछ क्षेत्रों में भी दिखा जा सकेगा। इन सभी जगह ग्रहण का समय अलग-अलग होगा।

साल 2139 में बनेगा फिर से ये योग

इस साल का ये ग्रहण काफी खास भी होने वाला है। क्योंकि इस साल लगातार तीन ग्रहण लगने वाले हैं, पहला ग्रहण 5 जून को था, जो कि चंद्र ग्रहण । वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण है और 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण होगा। 30 दिन में तीन ग्रहण का ये दुर्लभ योग अब 119 साल बाद यानी साल 2139 में होगा। साल 2139 में 11-12 जुलाई की रात चंद्र ग्रहण होगा, 25-26 जुलाई को सूर्य ग्रहण और 9-10 अगस्त की फिर चंद्र ग्रहण होगा।

साल 1962 में बना था ये संयोग

30 दिन में तीन ग्रहणों का ये योग साल 1962 में बना था। 58 साल पहले 17 जुलाई को चंद्र ग्रहण, 31 जुलाई को सूर्य ग्रहण और 15-16 अगस्त की मध्य रात्रि में चंद्र ग्रहण हुआ था। इतना ही नहीं साल 1962 में ही भारत-चीन के बीच युद्ध भी हुआ था। वहीं साल 2020 में भी दोनों देशों के बीच अशांति का माहौल बना हुआ है।

ग्रहण के समय रखें  इन बातों का ध्यान

  • सूतक लगने से लेकर ग्रहण खत्म होने तक पूजा-पाठ न करें।
  • ग्रहण के दौरान केवल मानसिक रूप से मंत्रों का जाप करें और अपने इष्टदेव का ध्यान करें।
  • गर्भवती महिलाएं खासा ध्यान रखें और ग्रहण लगने पर घर से बाहर नहीं निकले। दरअसल सूर्य से निकलने वाली तरंगे मां और बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती हैं।
  • सूतक काल लगने से पहले ही खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। ऐसा करने से खाना ग्रहण के दौरान अशुद्ध नहीं होता है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर नहाएं और घर की सफाई करें।
  • देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को गंगा जल से शुद्ध करें और पूजा-पाठ करें।

राशिों पर पड़ेगा असर

मेष राशि- इस राशि के तीसरे स्थान पर ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण से सामान्य फल मेष राशि के लोगों को मिलेगा।

वृषभ राशि- ये ग्रहण इस राशि से दूसरे स्थान पर होगा। इस राशि के लोग अपनी सेहत का खासा ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि में ही ग्रहण हो लगा रहा है। इस राशि के लोग धैर्य और संयम बनाए रखें और हर कार्य संभलकर कर करें।

कर्क राशि – इस राशि के द्वादश स्थान में ग्रहण होगा। इस ग्रहण के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा और खर्चें अधिक होंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि के एकादश स्थान पर ग्रहण हो रहा है। इस राशि के लोग उधार देने से बचें।

कन्या राशि –  कन्या राशि के दशम स्थान पर ग्रहण लगेगा। नए अवसर मिलेंगे और पिता की मदद से लाभ होगा।

तुला राशि –  तुला राशि के नवम भाव में ग्रहण होगा। कार्य में रुकावट उत्पन्न होगी और देरी से हर कार्य होगा।

वृश्चिक राशि- अष्टम स्थान पर ग्रहण होगा। इस राशि के लोग वाहन, ऊंचाई और बिजली से सचेत रहें।

धनु राशि-  इस राशि के सप्तम भाव में ग्रहण होने वाला है। जीवन साथी से तनाव मिलेगा। सोच-समझकर काम करें।

मकर राशि- षष्ठम स्थान पर ग्रहण होगा। जिससे की रोजगार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के पंचम स्थान पर ग्रहण होगा। जो कि शुभ साबित होगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मीन राशि- चतुर्थ स्थान पर ग्रहण लगेगा। जिससे की चिंता में वृद्धि होगी। तनाव बढ़ेगा।

Back to top button