अध्यात्म

21 जून सूर्यग्रहणः इन ५ राशि वालों पर हो रहा है सूर्यग्रहण से अनुकूल प्रभाव, बाकी को होगी परेशानी

21 जून को साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 15 से होगी और दिन में 3 बजकर 4 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। 21 जून को पूरे भारत में कंकण रुप यानी खंडग्रास रुप में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरु हो जाता है और ग्रहण खत्म होने तक रहता है। ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा-पाठ किया जाएगा। बता दें कि सूतक के समय पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। ये ग्रहण मृगशिरा, आर्दा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। सूर्य मिथुन राशि में है और मिथुन राशि में ही ग्रहण लग रहा है। आपको बताते हैं इस ग्रहण का राशियों पर कौन सा असर पड़ेगा।

मेष

मेष राशि वालों को धन की अधिक समस्या रहेगी। इसके साथ आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। ग्रहण काल के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपके रुके कार्य पूरे होंगे और मन को शांति मिलेगी।

वृषभ

इस राशिक के जातकों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र केंद्र स्थान पर होगा। आप अपने राशि के स्वामी को मजबूत करने के लिए सरस्वती देवी की पूजा करें । इसके साथ ही गरीबों में अन्न का दान करें शुभ फल मिलेगा।

मिथुन

जातकों को सबसे ज्यादा सावधान रहना है क्योंकि आपके ही राशि में सूर्य का ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आपको बहुत क्रोध आएगा। क्रोध के कारण वाणी खराब हो सकती है,  संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी में घिरे रहेंगे। झगड़ों से बचे। सूर्य के मंत्र का जाप करें और मूंग की दाल दान में दें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के खर्चे में बढ़ोतरी होगी। विदेश से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम में बाधा आ सकती है इसके लिए शिव जी की पूजा करें। इसमें भी खासतौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मूंग की दाल का दान करने से फायदा मिलेगा।

सिंह

आपके मित्रों से आपका बैर हो सकता है। वो आपके खिलाफ साजिश भी रच सकते हैं। आपकी हाई-प्रोफाइल लोगों से मुलाकात होगी और आपको फायदा भी मिल सकता है। सूर्य के बीज मंत्र का जाप जरुर करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में परेशानी आ सकती है। आप कार्य करना चाहेंगे लेकिन चिंताओं के कारण कार्य नहीं कर पाएंगे। ऐसे में भगवान गणेश और सूर्य की पूजा जरुर करें।

तुला

ग्रहण के कारण तुला राशि वाले लोग आलस्य का शिकार हो सकते हैं। आप अपने कार्यों को करना भी चाहेंगे, लेकिन मुश्किल होगी। क्रोध बहुत ज्यादा आएगा और इससे आपका किसी से विवाद भी हो सकता है। विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आपसे पास बहुत धन आने वाला है। हालांकि इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। परिवार की समस्या से परेशान रह सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करने से आपकी समस्याएं दूर हो सकती है। इसके साथ ही मंगल के बीज मंत्रों का जाप करें।

धनु

धनु राशि के जातक किसी रोग से परेशान हो सकते हैं। किसी से लड़ाई हो सकती है। ऐसे में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना सही होगा। भगवान शिव की उपासना करें।

मकर

आपको हड्डियों के रोग से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शनि की शांति के लिए पूजा-अर्चना जरुर करें और शनि के मंत्रों का जाप करें। काले तिल का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ

इस राशि के लोगं पर धन की वर्षा होने वाली है। हालांकि भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना बैठें और मेहनत करें। किसी तरह के धोखे से बचने के लिए शनिदेव की अराधना जरुर करें। उड़द की दाल का दान करें।

मीन

अपने माता के स्वास्थ्य का ध्यान जरुर रखें। आर्थिक संकट भी आपको परेशान कर सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का पालन करें। चने की दाल का दान करें। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

Back to top button