बॉलीवुड

रिया से शादी करने वाले थे सुशांत इसलिए साथ में देख रहे थे घर, ब्रोकर ने किए खुलासे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक को झकझोर कर रख दिया है। हर रोज सुशांत  को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं जिससे कई अनजानी बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के ब्रोकर सनी सिंह ने भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सुशांत अपनी  रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ घर ढूंढ रहे थे। वहीं रिया ने बताया था कि वे जल्दी शादी करने वाले थे। इसके अलावा भी सनी सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

रिया के साथ घर देख रहे थे सुशांत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबईं के बांद्रा स्थिति फ्लैट में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके इस तरह से चले जाने से सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया। जो भी उनसे मिल चुका है उनका ये ही कहना था कि सुशांत बहुत तेज दिमाग वाले शख्स थे वो ऐसा कदम नहीं उठा सकते थे। सोशल मीडिया पर भी उनके डेथ को लेकर कई तरह की बात चल रही है। पुलिस भी इस केस की पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है।

हाल ही में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने करीब 11 घंटों तक पूछताछ की। वहीं रिया और ब्रोकर सनी सिंह का बयान सामने आया है। सनी ने बताया कि सुशांत और रिया साथ में घर देख रहे थे। ये घर भी दोनों ने साथ में ही लिया होगा। सुशांत ने कभी किराया दोने में लेट-लतीफी नहीं दिखाई। हालांकि लेट नाइट पार्टीज को लेकर सुशांत को कई बार नोटिस मिल चुका था।

रिया पर भी फैंस ने उठाए सवाल

सनी ने बताया कि रिया उनकी पुराई क्लाइंट हैं और घर के मामले में उनसे कई बार मिल चुकी हैं। वहीं सुशांत से फ्लैट दिखाने के सिलसिले में वो बस एक-दो बार ही मिले थे। रिया ने सुशांत के बारे में बताया था कि वो जल्दी ही शादी करने वाले हैं और इसलिए बांद्रा में घर देख रहे हैं। ये भी खबरें सामने आईं थीं कि रिया सुशांत के साथ ही फ्लैट में रह रही थीं और कुछ ही दिन पहले वो अपने घर रहने गईं थीं।

सुशांत के निधन के बाद से बहुत से फैंस इंडस्ट्री पर काफी भड़क गए हैं। ऐसे में कुछ फैंस ने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा है। फैंस का कहना है कि रिया जब सुशांत की मेंटल स्थिति के बारे में जानती थीं तो उन्हें अकेला छोड़ कर क्यों गई। वहीं कुछ फैंस का ये भी कहना है कि सुशांत की मौत के लिए रिया भी जिम्मेदार हैं। वहीं कई फैंस ने रिया का सपोर्ट करते हुए कहा है कि वो इस वक्त काफी परेशानी से गुजर रही हैं और हमें उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए।

गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा का एक बार फिर गरमा गया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने खुलासा किया कि सुशांत के हाथ से कई प्रोजेक्ट ले लिए गए थे जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में आ गए थे। वहीं उन्हें कई मौंकों पर स्टार्स ने नजरअंदाज किया है और ये ही सारी बातें सुशांत को अंदर तक तोड़ गईं थीं। सुशांत के चले जाने के बाद से फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं और कई बड़े स्टार्स को लोगों ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।

Back to top button