बॉलीवुड

अंदर से कुछ ऐसा दिखता था सुशांत सिंह राजपूत का आशियाना, घर के एक-एक कोने को खुद ही सजाया था

बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुद की जिंदगी समाप्त कर ली। सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर हमेशा मुस्कुराने वाले सुशांत ने ऐसा क्यों किया? मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का घर स्थित है। उन्हें अपने घर से बड़ा प्यार था और यही वजह रही कि इस घर की एक-एक चीज को उन्होंने अपने हाथों से बड़े ही व्यवस्थित तरीके से सजा कर रखा था। जिस वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन के जरिए डेब्यू किया था, तभी से मुंबई में एक आलीशान घर का सपना उन्होने देखना शुरू कर दिया था।

कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब सुशांत इतने समृद्ध हुए तो उन्होंने अपने आलीशान घर के सपने को पूरा किया। एंटीक चीजों के सुशांत हमेशा से ही बड़े शौकीन रहे। यही वजह रही कि उनके घर में बहुत-सी ऐसी पुरानी चीजें मौजूद हैं, जो बहुत कम ही देखने को मिल पाती हैं।

आसमान की ओर नजरें गड़ा कर बैठने का और तारों को निहारने का सुशांत को बड़ा ही शौक रहा था। अपने एक कमरे में सुशांत ने बड़ा-सा टेलिस्कोप रखा हुआ था। इसी टेलिस्कोप से वे आसमान को देखा करते थे। वे गैलेक्सी को निहारा करते थे। अंतरिक्ष में विशेष रुचि रखने की वजह से सुशांत ने यह टेलिस्कोप खरीदा था। हालांकि, अब इस टेलिस्कोप से यहां इस आसमान को निहारने वाला इस दुनिया में नहीं रह गया है।

किताबों का बड़ा शौक था सुशांत सिंह राजपूत को। इसलिए उनके स्टडी रूम में किताबें भरी हुई हैं। अपने खाली समय में सुशांत इन किताबों को पढ़ते थे। इंट्रोवर्ट नेचर के होने के कारण ज्यादा किसी से बातें सुशांत नहीं करते थे और किताबों को ही उन्होंने अपना दोस्त बना रखा था।

गिटार भी सुशांत बजाते थे। गिटार ठीक से बजाना तो नहीं आता था, लेकिन इसका शौक उन्हें जरूर था। इसीलिए उन्होंने अपने पास गिटार भी रखा हुआ था।

अपने बेडरुम को सुशांत ने बहुत सजा कर रखा था। एक प्रोजेक्टर भी उनके कमरे में था। फिल्में और कार्टून फिल्म्स वे इसी पर देखते थे। बड़े पर्दे पर ही उन्हें फिल्में देखना पसंद था।

स्टडी टेबल सुशांत ने अपना पीले रंग का रखा था। यहीं बैठकर वे किताबें पढ़ते थे। हालांकि, अब घर का यह कोना खाली ही रहेगा, क्योंकि यहां बैठकर किताब पढ़ने वाला इस दुनिया में अब नहीं रहा है।

सुशांत के कमरे की दीवारों पर कई पुरानी तस्वीरें लगी हैं, जिन्हें सुशांत ने खुद पसंद करके लगवाई थी।

सुशांत के घर की बालकनी से बड़ा ही खूबसूरत और प्यारा नजारा देखने को मिलता है। यहीं खड़े होकर वे चाय और कॉफी की चुस्की लिया करते थे। बड़े ही प्यार से सुशांत ने अपने आशियाने को सजाया था, लेकिन इस घर में वे कुछ ही समय तक रह पाए। अब इस घर में सुशांत तो नहीं रह गए हैं। बस उनकी यादें ही अब यहां रहने वाली हैं।

पढ़ें अंकिता को भुलाने के लिए सुशांत ने डिलीट की थीं सभी तस्वीरें, सबकुछ मिला पर एक चीज रह गयी अधूरी

Back to top button