बॉलीवुड

बॉलीवुड के नामचीन लोगों की वजह से सुशांत ने की खुदकुशी, कंगना सहित कई लोगों ने किया इस और इशारा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की नामचीन और दिग्गज हस्तियों ने इस कदर परेशान किया कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। वहीं रिया चक्रवर्ती के साथ हुए ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत पूरी तरह से टूट गए थे।

कंगना रनौत ने मौत पर उठाए सवाल

बॉलीवुड से जुड़े कई सारे लोग सामने आए हैं, जिन्होंने सिर्फ एक ही बात कही है कि सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान चल रहे थे और इनको नामचीन और दिग्गज हस्तियों द्वारा तंग किया जा रहा था। जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत को ये कदम उठाना पड़ा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट की थी और इस वीडियो में कंगना ने कई सारे खुलासे किए है। वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को एक्सपोज किया है और कहा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ये एक प्रकार की हत्या है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि बॉलीवुड में छोटे शहर के लोगों को या बिना गॉडफादर वालों को नीचा दिखाते हैं। सुशांत ने इतनी सारी बेहतरीन फिल्म की थी लेकिन उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए अवॉर्ड तक नहीं दिया था।


कंगना के अलावा फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने भी सुशांत की मौत पर काफी चौंकाने वाला खुलासा किया था और कहा था कि मैं वो दर्द समझ सकता हूं,, जिससे आप गुजर रहे थे। मुझे उन लोगों का भी पता है जिन्होंने आपको नीचा किया और आप मेरे ही कंधे पर सिर रखकर रोये। काश! मैं आपके पास होता, काश! आप मेरे पास आते। जो हुआ वो उनके कर्म थे, आपके नहीं।

शेखर कपूर के साथ काम करने का लिया था फैसला

दरअसल सुशांत ने निर्माता शेखर कपूर की फिल्म पानी में काम करने का फैसला लिया था और इसके चलते उन्होंने बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद कई सारे प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत को बैन कर दिया था और उन्हें फिल्म देना बंद कर दिया था।

कांग्रेस पार्टी के नेता संजय निरूपम का एक बयान इसी और इशारा करता है। संजय निरूपम के अनुसार छिछोरे फिल्म के बाद सुशांत से 7 फिल्में छीनी गईं। निरूपम ने सवाल उठाया कि बीते 6 महीने में उसके हाथ से ये सारी फिल्में क्यों निकल गईं। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। इसकी छानबीन हो तो पता चल सकता है कि सुशांत की आत्महत्या के पीछे किसका हाथ है।

रिया के जाने के बाद टूट गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का अफेयर चल रहा था और दोनों एक ही घर में रह रहे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ की रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया। जिसके बाद सुशांत काफी परेशान हो गए थे। इसके अलावा सुशांत ने डिप्रेशन की दवाइयां भी खानी बंद कर दी थीं।

वहीं मुंबई पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई सारे लोगों से पूछताछ कर ली है। जबकि रिया चक्रवर्ती से अभी पूछताछ की जानी बाकी है।

Back to top button
?>