राशिफल

Rashifal 16 June: इन आठ राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा यह दिन, बजरंगबली हो रहे हैं प्रसन्न

हम आपको मंगलवार 16 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप गुस्से का शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें। लव लाइफ की बात करें तो आज की गई शुरुआत आपकी प्रेम कहानी को और मजबूत बना सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको घरेलू स्तर पर मिला-जुला परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अविवाहित लोगों को शादी या लव प्रपोजल मिल सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करना चाहिए। अपने प्रेम सम्बंधो के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक प्रगति का दिन है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन शुभ है। कोई नई डील जो काफी समय से लटकी हुई है, आज फाइनल हो सकती है। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

करियर के मामले में अच्छे और नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। धन को भविष्य के लिए बचाकर चलें। आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ धैर्य से पेश आएं। वरना काम बिगड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर अत्यधिक सक्रियता और गतिशीलता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आपकी परेशानियों खत्म होने का समय आ गया है। खाने-पीने के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सकारात्मक ऊर्जा आपको घेर लेगी और आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ बनाए रखेगी। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यवसायियों को धन लाभ, नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। आज आपके भाई-बहनों के साथ झगड़ा आपको परेशान कर सकता है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से प्रभावित होंगें और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। जान पहचान बढ़ेगी। कार्यालय में अधिकारियों की ओर से आपको तारीफ और प्रोत्साहन भी मिलेगा। अचानक कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कष्ट और भय आपके मन में बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई भी खास फैसला सोच-समझकर लें। आज आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और जूनियर्स का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधूरे पड़े कार्य भी पूरे होंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। जिम्मेदारियों के साथ-साथ काम का भारी बोझ आपके धैर्य और क्षमताओं की परीक्षा लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से पहले उन की राय पर विचार करना बुद्धिमानी हो सकती है। आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका है। अगर आज कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो बेहिचक करें, सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के प्रति ईमानदारी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला है। आपके कार्य का प्रशंसा होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुंभ राशि वालों को महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो वहां आपको असुविधा हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु गायब हो सकती है। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। आज आप काम और मनोरंजन को एक साथ मिलाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आप आय के नए साधन स्थापित कर सकते है। स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं, खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। आपके लिए आज का दिन बहुत ही उतार चढ़ाव वाला रहेगा।

आपने Rashifal 16 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों भगवान शिव जी को इतना प्रिय है शमशान घाट, पढ़ें इससे जुड़ी कथा

Back to top button