बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत का किसी बंगाली लड़की से चल रहा था लव अफेयर, मुंबई जाने वाले थे पिता, मगर…

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से हर कोई दुखी है। वहीं इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के लव अफेयर की खूब चर्चा की जा रही है। सुशांत के जानने वालों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत का एक लड़की से अफेयर चल रहा था और कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत परेशान थे। ये खुलासा सुशांत के पटना स्थित घर के पास रहने वाले अमरनाथ सिंह ने किया है।

अमरनाथ सिंह के अनुसार सुशांत के पिता के.के सिंह बेटे के किसी लड़की से अफेयर की बात कह रहे थे। वो मार्च में मुंबई जाना वाले थे लेकिन इस दौरान लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन लगने के कारण सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुंबई नहीं जा सके और ये हादसा हो गया।

किया था बंगाली लड़की का जिक्र

सुशांत के पटना के पड़ोसी अमरनाथ सिंह का कहना है कि सुशांत के पिता के.के सिंह अक्सर उनसे कहते थे कि बेटे का किसी बंगाली लड़की से लव अफेयर चल रहा है।

परिवार वालों ने सुसाइड मानने से किया इनकार

पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों का कहना है कि वो ऐसा नहीं कर सकता है और परिवार वालों ने साफ तौर पर इसे सुसाइड मानने से इनकार किया है।

होनी चाहिए सीबीआई की जांच

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने इसे हत्‍या का मामला बताया है और मांग की है कि इस केस की जांच सीबीआई द्वारा की जाए।  अभिनेता के मामा आरसी सिंह ने कहा कि सुशांत काफी मजबूत लड़का था और उसकी हत्या हुई है। इस मामले की सीबीआई  जांच होनी चाहिए।

मैनेजर की सुसाइड से जुड़े हो सकते हैं तार

सुशांत सिंह राजपूत के मामा का कहना है कि कुछ दिन पहले सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान ने सुसाइड की थी। हो सकता है कि पुलिस या किसी और का उसपर दबाव हो। अब ये सब बातें तो जांच के बाद ही पता चलेगी। इसकी जांच होनी चाहिए।

कभी नहीं की परेशानी की चर्चा

सुशांत की ममेरी बहन भव्या ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र उनसे नहीं किया और उन्हें विश्वास करना मुश्किल है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है।

रिया चक्रवर्ती से चल रहा था अफेयर

सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर रिया चक्रवर्ती के साथ चल रहा था। दोनों कुछ समय पहले वेकेशन पर भी साथ गए थे। वहीं पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने  रिया चक्रवर्ती और अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया था। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था। पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं अगले दिन ही सुशांत ने खुदकुशी कर ली।

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday meri jaan.. @memaheshshetty ?❤️?

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on


महेश शेट्टी ने सुशांत के साथ पव‍ित्र रिश्ता सीरियल में काम किया हुआ है और ये सुशांत के बेहद ही करीब थे। वहीं अब पुलिस इस मामले में रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से पूछताछ करने जा रही है। गौरतलब है कि सुशांत ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इनकी आयु महज 34 साल की थी।

Back to top button