अध्यात्म

शनि की टेढ़ी नजर लगने पर आपके साथ होने लगती हैं यह 8 चीज़ें, शनिदेव देते हैं यह संकेत

शनि का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं, क्योंकि शनि का प्रकोप बहुत भयानक होता है। शनि का नाम आते ही लोग सहम जाते हैं। इतना ही नहीं, लोग शनि के प्रकोप से खौफ खाते हैं। लोग शनि को क्रूर ग्रह के रूप में जानते हैं, मगर ऐसा है नहीं। दरअसल, शनि न्यायाधीश की भूमिका में रहते हैं। शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले इंसान को अच्छा फल और बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को बुरा फल देते हैं। कई बार बुरे कर्मों के कारण लोगों पर शनि की टेढ़ी नजर भी पड़ जाती है।

बता दें कि अगर कोई शनिदेव की टेढ़ी नजर का शिकार है, तो उसके प्रकोप से बचा भी जा सकता है। यानी रूठे हुए शनिदेव को मनाया जा सकता है। माना जाता है कि रूठे हुए शनिदेव को मनाने का सबसे अच्छा दिन शनिवार है। इससे पहले की हम आपको शनिदेव की टेढ़ी नजर से बचने के उपाय बताएं, उससे पहले आपको ये बता दें कि शनिदेव की टेढ़ी नजर आखिर क्यों पड़ती हैं।

क्यों शनिदेव की टेढ़ी नजर से इंसान नष्ट हो जाता है?

दरअसल, शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के परमभक्त थे। उनका विवाह चित्ररथ की कन्या से हुआ था। शनिदेव की पत्नी सती, साध्वी और परम तेजस्विनी थी, मगर शनिदेव श्रीकृष्ण भक्ति में इतने लीन हो गए कि उन्होंने अपनी पत्नी को भूला दिया।

एक रात शनिदेव की पत्नी ऋतु स्नान कर संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए उनके पास गई, लेकिन हमेशा की तरह कृष्ण भक्ति में लीन रहने वाले शनिदेव ने उनपर ध्यान नहीं दिया। इस बात से क्रोधित होकर शनिदेव की पत्नी ने शनि को श्राप दे दिया कि जिस पर भी उनकी नजर पड़ेगी वह नष्ट हो जाएगा।

जानिए क्या होता है जब शनिदेव की टेढ़ी नजर पड़ती है ?

  • जब शनिदेव की टेढ़ी नजर किसी पर पड़ती है, तो उसे पैरों से संबंधित कई प्रकार की बीमारी हो जाती है। इसके अलावा उस इंसान के साथ कुछ दुर्घटना भी हो सकती है।

  • शनिदेव की टेढ़ी नजर जब किसी इंसान पर पड़ती है, तो उस व्यक्ति को कोई ऐसा इंसान मिल जाता है, जो उसे उसकी क्षमता से अधिक काम करवाता है और आपको उस काम का श्रेय भी नहीं मिलता है।
  • अगर शनिदेव का प्रकोप किसी इंसान पर पड़ता है, तो न सिर्फ उस इंसान को हानि होती है, बल्कि उसके घर के पालतू जानवरों की मृत्यु भी हो सकती है।

  • ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि शनिदेव की टेढ़ी नजर से लगातार पैसों को नुकसान होता है और समय के साथ साथ इंसान का मान सम्मान भी खत्म होने लगता है।
  • शनिदेव की टेढ़ी नजर से इंसान के बनते काम बिगड़ने लगते हैं। यानी मेहनत के बावजूद उसका उचित फल नहीं मिलता है।

  • शनिदेव के प्रकोप से लोगों पर झूठा आरोप लगता है और कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगते हैं।
  • ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शनिदेव की टेढ़ी नजर से नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी होती है। ऑफिस में लोगों से अनबन भी हो सकती है।
  • घर की कोई महंगी चीज खो सकती है या चोरी भी हो सकती है।

Back to top button