दिलचस्प

ये है मुकेश अंबानी का चाणक्य मनोज मोदी , बड़े बड़े डील को चुटकियों में कर देते हैं क्रैक

एशिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी का निवेश जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे अधिक हुआ है। मजे की बात यह है कि जब लॉकडाउन के वक्त पूरी दुनिया मंदी की मार झेल रही थी, तब भी जियो प्लेटफॉर्म्स पर निवेश किया गया। दरअसल, मुकेश अंबानी बिजनेस के माहिर खिलाड़ी है, वो कोई भी डील चुटकियों में कर लेते हैं, लेकिन इन तमाम डील्स के पीछे उनके खास दोस्त का हाथ है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मुकेश अंबानी के चाणक्य मनोज मोदी (Manoj Modi) के बारे में ?

कोरोना काल में फेसबुक समेत दुनिया भर की आठ जानी मानी कंपनियों जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है। इस दौर में कंपनी ने हिस्सेदारी बेचकर 97, 885.65 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसके बाद वह और भी ज्यादा ताकतवर बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन तमाम डील्स के पीछे जहां एक तरफ मुकेश अंबानी का हाथ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनके राइट हैंड कहे जाने वाले मनोज मोदी भी शामिल है, जिनकी वजह से यह सब संभव हो सका।

कौन हैं मनोज मोदी?

रिलायंस इंडस्ट्री से साल 2007 में जुड़ने वाले मनोज मोदी गुजरात के रहने वाले हैं, जिनका हर प्रोजेक्ट में बड़ा रोल होता है। जी हां, वे रिलायंस इंडस्ट्री के टॉप मैनेजमेंट में शामिल हैं और उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनोज मोदी की भूमिकी  रिलायंस के हजीरा पेट्रो-केमिकल्स, जामनगर रिफाइनरी, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो आदि में रही है, जिसमें उन्होंने कभी भी मुकेश अंबानी को निराश नहीं किया।

अपने जूझबूझ और अनुभव के आधार पर मनोज मोदी कंपनी को अक्सर बड़े बड़े डील करवाते हैं, जिसकी वजह से आज कंपनी काफी ताकतवर हो गई है और इसके लिए खुद मुकेश अंबानी उनका शुक्रिया अदा करते हैं। कहा जाता है कि मनोज तिवारी अब मुकेश अंबानी के चहेते बन चुके हैं और वे उनके बेहद करीबी माने जाते हैं। इतना ही नहीं, अब दोनों के बीत दोस्ती भी हो गई है।

रह चुके हैं अंबानी के क्लासमेट

खबरों की मानें तो इंजीनियरिंग के दौरान मनोज मोदी और मुकेश अंबानी क्लासमेट थे। दोनों के बीच दोस्ती इंजीनियरिंग के दौरान ही हुई थी। कॉलेज खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क रहा और यही वजह है कि दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। बताया यह भी जाता है कि मुकेश अंबानी मनोज मोदी पर बहुत ही ज्यादा भरोसा करते हैं और उनके भरोसे वे कई बड़ी बड़ी डील भी छोड़ देते हैं।

पब्लिसिटी से रहते हैं दूर

मनोज मोदी ने भले ही रिलायंस इंडस्ट्री में कई बड़ी बड़ी डील करवाई हो, लेकिन उनकी चर्चा कभी नहीं हुई। दरअसल, वे खुद को पब्लिसिटी से दूर रखते हैं, जिसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत ही कम लोग जानते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पर्दे के पीछे रहकर काम करने में बड़ा मजा आता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी के बच्चों को ट्रेनिंग भी दी है, जिसकी वजह से उनके बच्चे भी आज सफलता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

Back to top button