अध्यात्म

आकर्षित करने के लिए करें मोरपंख का ये सरल उपाय, आपकी और खींचे चले आएंगे लोग

मोरपंख देखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। शास्त्रों में मोरपंख को पवित्र माना गया है और घर में मोरपंख रखना शुभ बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को भी मोरपंख काफी पसंद था और यहीं वजह था कि वो हमेशा अपने मुकुट पर मोरपंख जरूर लगाया करते थे। मोरपंख मोर से प्राप्त किया जाता है और ये दो रंगों का होता है। जिसमें से पहला मोरपंख गहरे हरे और नीले रंग का होता है और दूसरा मोरपंख सफेद रंग का होता है। दरअसल सफेद मोरों से मिलने वाला मोरपंख सफेद रंग का होता है।

भगवान कृष्ण जी जो मोरपंख अपने मुकुट पर लगाया करते थे। वो गहरे हरे और नीले रंग का था और आप भी अपने घर में इसी रंग वाले मोरपंख को रखें। घर में मोरपंख रखना बेहद ही शुभ फल देता है। आइए जानते हैं घर में मोरपंख का होना आवश्यक क्यों माना जाता है।

नकारात्मक ऊर्जा हो खत्म

घर में मोरपंख रखने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर एक मोरपंख अपने हॉल में रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

सकारात्मक ऊर्जा बनें

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने के लिए मोरपंख के इस उपाय को करें। इस उपाय के तहत भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र के साथ मोरपंख अवश्य लगा दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा स्थापित हो जाएगी। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के साथ दो मोरपंख भी रखें। ऐसा करने से भी सकारात्मक ऊर्जा का वास घर में हो जाता है।

जीव जंतु नहीं करते प्रवेश

घर के मुख्य दरवाजे पर मोरपंख लगा दें। ये उपाय करने से घर में जीव जंतु प्रवेश नहीं करते हैं। घर में छिपकली होने पर भी अगर मोरपंख घर में रख दिया जाए तो छिपकली घर से चली जाती है और दोबारा घर में प्रवेश नहीं करती है।

पढ़ाई में लगे मन

अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो मोरपंख के इस उपाय को करें। इस उपाय के तहत बच्चों की किताबों में मोर पंख को रख दें। ऐसा करने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ जाएगा और उनका मन पढ़ाई में लग जाएगा।

नजर से बचें

छोटे बच्चों को आसानी से नजर लग जाती है। हालांकि अगर बच्चों के हाथों में मोर का पंख बांध दिया जाए तो उनको नजर नहीं लग पाती है।

आकर्षण शक्ति बढ़े

आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए सदा अपने पास एक मोरपंख रखें। एक मोर पंख लेकर उसे पीले रेशमी कपड़े में बांध दें और हमेशा इसे अपने पास रखें। ऐसा करने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।

बिगड़े काम हो पूरे

अपने बिगड़े कामों को पूरा करने के लिए इस उपाय को करें। किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति के पास रख दें और फिर इसे घर ले आएं। 40 दिनों तक इस मोरपंख की पूजा करें। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

वास्तु दोष हो सही

घर में वास्तु दोष होने पर घर के आग्नेय कोण में मोरपंख रख दें। ये उपाय करने से घर का वास्तु दोष सही हो जाएगा।

Back to top button