बॉलीवुड

राखी सावंत को इस वजह से किया था मीका सिंह ने ज़बरदस्ती किस, सालों बाद उठाया राज से परदा

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में मीका सिंह भी शुमार हैं। वे 10 जून यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जितने हिट गाने उन्होंने दिए हैं, उतना ही विवादों से भी उनका नाता रहा है। मीका सिंह ने अपने बर्थडे के जश्न के दौरान ही 14 साल पहले कुछ ऐसा किया था, जिसकी वजह से हर किसी की जुबां पर मीका सिंह का नाम ही नजर आ रहा था। मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरदस्ती एक किस कर लिया था। यह खबर सुर्खियां बन गई थी, लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि आखिर मीका सिंह ने ऐसा किया क्यों था?

राखी को नहीं भेजा था आमंत्रण

मीका सिंह की ओर से इस घटना के कई साल बीत जाने के बाद इस राज पर से पर्दा उठाया गया था कि आखिर राखी सावंत के साथ उन्होंने ऐसा किया क्यों था? मीका ने बताया कि मुंबई अंधेरी के किसी पब में अपनी बर्थडे पार्टी का आयोजन उन्होंने किया था। केवल चुनिंदा लोगों को ही उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा था। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आशीष शेरवुड ने भी उनकी पार्टी में हिस्सा लिया था। मीका सिंह ने बताया था कि राखी सावंत को मैंने अपनी पार्टी में शरीक होने के लिए नहीं बुलाया था, क्योंकि मुझे मालूम था कि उनका बर्ताव कैसा है। फिर भी आशीष के साथ वे मेरी पार्टी में आ गई थीं और मुझसे ओवरफ्रेंडली होने लगी थीं। फिर भी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा था और अपनी पार्टी को मैं एंजॉय कर रहा था।

ऐसे बिगड़ा मामला

मीका सिंह ने बताया कि इस पार्टी में सब कुछ बहुत ही अच्छी तरीके से हो रहा था। राखी सावंत भी इस पार्टी का मजा ले रही थीं। चीजें तब अचानक से बिगड़ गईं जब मेरे चेहरे पर राखी सावंत ने केक लगाने का प्रयास किया था। मुझे स्किन एलर्जी की शिकायत थी। ऐसे में मैंने सभी को मना कर रखा था कि कोई मेरे चेहरे पर केक न लगाए। मीका सिंह ने बताया कि मेरे मना करने के बावजूद जैसे ही मैंने केक काटा, राखी जबरदस्ती मेरे चेहरे पर केक लगाने के लिए आगे आ गईं। मेरे चेहरे पर जब उन्होंने केक लगाना शुरू कर दिया तो मुझे यह देखकर बहुत गुस्सा आ गया।

ऐसे में गुस्से के कारण उन्हें सबक सिखाने के लिए सबके सामने मैंने उन्हें किस कर लिया। राखी सावंत ने इसके बाद जमकर हंगामा खड़ा कर दिया था।

इस विवाद में भी घिरे थे

एक और किस कॉन्ट्रोवर्सी के कारण मीका सिंह का नाम सुर्खियों में आया था। कपिल शर्मा के एक शो के बाद बिपाशा के साथ एक तस्वीर शेयर करके मीका सिंह ने बिपाशा द्वारा उन्हें किस करने का दावा किया था। बिपाशा इससे नाराज हो गई थीं और उन्होंने कहा था कि किस उन्होंने नहीं, बल्कि शो में दादी यानी कि अली असगर ने किया था।

मीका के लोकप्रिय गाने

मौजा ही मौजा, मिलेगी-मिलेगी, लॉन्ग ड्राइव, आज की पार्टी, अंखियों से गोली मारे, गो गो गोविंदा, आंख मारे और  440 वाल्ट जैसे गाने मीका सिंह के बड़े ही लोकप्रिय हैं। हर कोई इन गानों पर थिरकने के लिए मजबूर हो जाता है।

पढ़ें बिकिन पहन टैटू का शो ऑफ करने लगी राखी सावंत, लोग बोले ‘और क्या क्या छुपा रखा हैं तहखाने में?’

Back to top button