बॉलीवुड

47 साल की आयु में इस अभिनेता का हुआ निधन, सांस लेने में थी दिक्कत, कई दिनों से चल रहा था इलाज

कोरोना वायरस की चपेट में आकर टीवी शो श्रीगणेश के एक्टर जागेश मुकाती का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जागेश मुकाती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं बधुवार को इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली हैं। जागेश मुकाती ने कई सारे टीवी शो में काम किया हुआ है और ये श्री गणेश शो के जरिए प्रसिद्ध हुए थे।

जागेश मुकाती का निधन 47 साल की आयु में हुआ है। खबरों के अनुसार ये कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। इनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वहीं इलाज के दौरान ही इनका निधन हो गया और बुधवार की दोपहर को ही इन्होंने दुनिया को अलविदा कहे दिया।

 

View this post on Instagram

 

Kind, supportive and terrific sense of humour… gone too soon… May your soul attain sadgati? ?शांती Jagesh you’ll be missed dear friend??

A post shared by Ambika (@hasmukhi) on


कई सारी फिल्मों और शो में काम करने वाले जागेश मुकाती के निधन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अंबिका रंजनकर ने  शोक व्यक्त किया और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जागेश मुकाती के निधन पर इन्होंने लिखा है कि, दयालु, सहायक और भयानक भावनाएं… जल्द ही चले गए… आपकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो, ऊं शांति. प्रिय मित्र जागेश तुम हमेशा यादों में रहोगे’।

इस साल कई सारे जाने माने सेलेब्स का निधन हो चुका है। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, प्रेक्षा मेहता, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश जैसे कई सेलेब्स ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं अब इस सूची में जागेश मुकाती का नाम भी जुड़ गया है। आपको बता दें कि जागेश मुकाती ने कई सारे गुजराती शो में भी काम कर रखा है।

मुंबई में कई सारे सेलेब्स रहते हैं और इन सेलेब्स के घरों तक भी कोरोना वायरस पहुंच गया है। हाल ही में बोनी कपूर के यहां काम करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस हो गया था। जिसके कारण बोनी कपूर और उनके परिवार वालों को खुद को आइसोलेट करना पड़ा था। इसी तरह से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में भी कोरोना वायरस का केस आया है। जिसके बाद से इनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। आपको बात दें कि इस बिल्डिंग में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रहती हैं।

जागेश मुकाती का निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ है और कोरोना वारयस के केस रोज बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दिल्ली और मुंबई शहर की स्थिति बेहद ही खराब है और इन दोनों जगहों पर मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है। मुंबई में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की बात भी कही है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5 लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस हो जाएंगे।

इस समय भारत में कोरोना के मामले 2 लाख 80 हजार के पास पहुंच गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। चिंता की बात ये है कि आने वाले समय में कोरोना के मामले और बढ़ने वाले हैं।

Back to top button