दिलचस्प

24 साल के जवान मर्द से 81 साल के बूढ़े ने रचाई शादी, वसीहत खुली तो हो गया हंगामा

प्यार से बढ़कर इस दुनिया में दूसरा कोई एहसास नहीं होता। इसलिए प्यार की कोई उम्र नहीं होती और ना ही इसकी कोई सीमा होती है। हाल ही में ऐसे ही प्यार का एक जीता जागता उदाहरण हमारे सामने आया है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसी प्यार की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल साल 2017 में 81 वर्षीय फिलिप क्लेमेंट्स ने 22 साल के फ्लोरिन मरीन को अपना जीवनसाथी चुना था। दोनों की उम्र में जमीन आसमान का फासला था, इसके बावजूद दोनों ने शादी का फैसला किया और साल 2017 में दोनों ने शादी की। अब फिलिप की मौत हो चुकी है और उनके वसीयत के हकदारी के लिए एक बार फिर उनके पति फ्लोरीन चर्चा में आ गए हैं।

54 साल छोटे पति के नाम सारी संपत्ति

81 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले फिलिप अपने 22 वर्षीय जवान पति से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति उसी के नाम कर दी। अब इसी वसीयत ने नया विवाद शुरू कर दिया है। फिलिप के रिश्तेदारों ने उसके मौत के बाद संपत्ति पर अपना हक जताया है। हालांकि, फिलिप ने सबकुछ अपने पति के नाम कर दिया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि, 54 साल छोटे फ्लोरिन को सारी जायदाद की देखभाल करनी होगी।

रिश्तेदारों ने फ्लोरिन पर लगाए कई गंभीर आरोप

ऐसे में अब रिश्तेदार फ्लोरिन को गोल्ड डिगर कह रहे हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि, कम उम्र के फ्लोरीन ने फिलिप से सिर्फ दौलत के लिए ही शादी की थी।

बता दें कि, फ्लोरीन रोमानिया के एक मॉडल हैं। और अब फिलिप के जायदाद के हकदार बन चुके हैं। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल फिलिप की वसीयत का जब पता चला, तो उनके पास 1 करोड़ 44 लाख रूपए की संपत्ति थी। जो उन्होंंने अपने से 54 साल छोटे पति फ्लोरीन के नाम कर दी।

फ्लोरिन को 1 करोड़ 44 लाख के अलावा लाइफ इंश्योरेंस के पैसे, 96 लाख रूपए का एक घर और हर महीने फ्लोरिन के पेंशन के 1 लाख 92 हजार रूपए मिलेंगे। वहीं इसको लेकर फिलिप के भाइयों में भारी आक्रोश है। फिलिप के बड़े भाई अन्थोनी ने कहा कि फ्लोरिन ने सिर्फ पैसों के लिए ही उसके भाई के साथ शादी की थी। अन्थोनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन फिलिप की मौत हुई थी, उसके आधे घंटे बाद ही फ्लोरिन से बात हुई और वो बिल्कुल नॉर्मल था।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में ही फिलिप काफी बीमार पड़ गए थे और उसी दौरान बीमार होकर हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। और हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली। फ्लोरिन का कहना है कि फिलिप ने हंसते हंसते अपनी जिंदगी गुजारी है। फ्लोरिन ने कहा कि मैं फिलिप से बहुत प्यार करता था। और अब जब मेरी जिंदगी से फिलिप चले गए हैं तो उनके निधन का शोक न मनाकर उनकी मुक्ति की कामना करनी चाहिए।

दोनों एक साथ रहकर अपनी जिंदगी में काफी खुश थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलिप ने फ्लोरिन के करियर के लिए अपने कई घर बेच दिए थे। प्यार की ऐसी मिसाल अब लोगों को भी हैरत में डाल रही है।

Back to top button