बॉलीवुड

वायरल हुई ऋषि कपूर की भाई-बहन के साथ बचपन की यह तस्वीर, बिलकुल तैमूर की तरह दिखते थे चिंटू

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को अब एक महीने से अधिक का भी वक्त बीत गया है। फिर भी उन्हें याद करने का सिलसिला लगातार जारी है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया यानी कि ब्लड कैंसर की वजह से गत 30 अप्रैल को निधन हो गया था। मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। जब से ऋषि कपूर का निधन हुआ है, तभी से उनसे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया में वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में ऋषि कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है, जो इन दिनों बड़ी सुर्खियां बटोर रही है।

बड़ी क्यूट है ये तस्वीर

जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, वह तस्वीर ऋषि कपूर के बचपन की है। इसमें अपनी बड़ी बहन ऋतु और भाई रणधीर कपूर के साथ नन्हे चिंटू नजर आ रहे हैं। ये तीनों ही नन्हे कपूर इस तस्वीर में बड़े ही क्यूट दिख रहे हैं। ऋषि कपूर की बहन ऋतु कपूर ने इसमें बड़ी ही खूबसूरत फ्रिल वाली फ्रॉक पहनी हुई है। बालों में रिबन लगाकर चोटियां उन्होंने बनाई हैं। वहीं, छोटे ऋषि कपूर ने फोन का रिसीवर अपने हाथों में उठाकर अपने कान पर लगाया हुआ है। ऋतु कपूर के बगल में ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर भी बैठे हैं और बड़ी उत्सुकता से वे चिंटू को निहार रहे हैं।

हर कोई कर रहा शेयर

सोशल मीडिया ने इन तीनों भाई-बहनों की यह तस्वीर बहुत ही पसंद की जा रही है और लोग उन्हें शेयर भी कर रहे हैं। नन्हे चिंटू की क्यूटनेस पर हर कोई प्यार लुटाता नजर आ रहा है। ऋषि कपूर के फैंस उनकी बचपन की तस्वीर में उनकी क्यूटनेस पर इतने फिदा हो गए हैं कि वे कमेंट्स डाल कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऋषि कपूर के कई फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर भावुक भी हो गए हैं।

कैंसर से ऋतु कपूर की भी हुई थी मौत

गौरतलब है कि नंदा परिवार में ऋतु कपूर की शादी हुई थी। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की ऋतु कपूर सास भी थीं। ऋतु कपूर का निधन इसी साल जनवरी में हो गया था। कैंसर से ऋतु कपूर भी पीड़ित थीं। ऋषि कपूर का निधन भी कैंसर की ही वजह से हुआ।

जानलेवा बन गई सेहत की अनदेखी

न्यूयॉर्क के जिस हॉस्पिटल में ऋतु नंदा का इलाज चला था, उसी हॉस्पिटल में ऋषि कपूर भी अपने कैंसर का इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे। करीब 11 महीने तक इलाज करवाकर वे भारत लौट आए थे। यहां उन्होंने सेहत की अनदेखी की, जो कि उनके लिए जानलेवा साबित हुई। दोबारा वे कैंसर की चपेट में चले गए। उनके निधन के बाद नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर को भी कई अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखा गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके प्रशंसकों के बीच भी मायूसी की लहर दौड़ गई थी।

पढ़ें बचपन से लेकर जवानी तक कितनी बदल गई ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, देखें 10 दुर्लभ तस्वीरें

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें।

Back to top button