दिलचस्प

जब मेकअप ने बिगाड़ दिया था इन खूबसूरत अभिनेत्रियों का लुक, ऐसी हो गई थी सूरत

ऐश्वर्या के पर्पल लिपस्टिक से लेकर जैकलीन के ग्रीसी लुक तक ऐसे बिगड़ा है इन हीरोइनों का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपनी खूबसूरती और अदाओं से हर किसी का दिल लूट लेती हैं। एक्ट्रेसेज नैचुरली भी बहुत खूबसूरत होती हैंं, लेकिन फिल्म, इवेंट अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इनका ऐसा  मेकअप होता है कि हर कोई इनका दीवाना हो जाता है। हालांकि बहुत सी एक्ट्रेसेज के साथ ऐसा भी हुआ है जिनका एक्सपेरिमेंट के चक्कर में  पूरा लुक ही बर्बाद हो गया। खूबसूरत दिखने वाली ये एक्ट्रेसेज बिगड़े मेकअप के कारण काफी ट्रोल भी हो चुकी हैं। आपको बताते हैं ऐसी एक्ट्रसेज के बारे में जो खराब मेकअप के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

विश्व की सबसे खूबसूरत औरत भी क्या कभी खराब लग सकती है? ऐश भी खराब लग सकती हैं वो भी मेकअप के साथ, इस बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। हालांकि कान के रेड कार्पेट पर जब विश्व सुंदरी उतरीं तो उन्होंने पर्पल यानि कि बैंगनी रंग की लिप्स्टिक लगाई हुई थी। उनका ये लुक देखकर हर कोई दंग रह गया। ऐश्वर्या का ये स्टाइल किसी को पसंद नहीं आया था और अपने इस खराब मेकअप के चलते वो काफी ट्रोल हुई थीं।

जैकलीन फर्नानडिस

जैकलीन बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तो है हीं साथ ही मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं। हालांकि एक बार जैकी ग्रीसी लुक में नजर आई थीं। चेहरे को डस्की शेड देने के चक्कर में जैकलीन का चेहरा खराब दिख रहा था। उनके इस लुक को फैंस ने काफी ट्रोल किया था।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी एक बार खराब मेकअप लुक का शिकार हो चुकी हैं। एक इवेंट में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी। वहां उनका चेहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि मेकअप ढंग से नहीं किया गया है और उनके चेहरे पर ढेर सारा पाउडर लगा हुआ है। फैंस को श्रीदेवी का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड में कोई एक्ट्रेस ऐसी है जिसका फैशन सेंस और मेकअप स्टाइल आम लड़कियां फॉलो करती हैं तो वो हैं करीना कपूर खान। करीना ने शुरुआत से ही लड़कियों के लिए ट्रेंड सेट किया है। हालांकि एक पार्टी में करीना ऐसी ड्रेस पहनकर चली गईं थी जिसमें वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही थीं और मेक अप भी बेहद खराब ढंग से किया गया था।

सोनम कपूर

करीना के बाद सोनम कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि सोनम भी कई बार खराब लुक में नजर आ चुकी हैं। इस तस्वीर में उनका चेहरा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। सोनम के इस लुक को शायद ही किसी ने पसंद किया हो।

गौरी खान

गौरी भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ना हो लेकिन वो एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा गौरी जब भी इवेंट या फंक्शन का हिस्सा बनती हैं अपने लुक्स से बड़ी-बड़ी हिरोइनों को टक्कर दे देती हैं। हालांकि गौरी भी खराब मेकअप लुक का शिकार हो चुकी हैं। इस तस्वीर में गौरी के चेहरे का रंग उनके शरीर के रंग से मैच ही नहीं कर रहा था। इस तस्वीर को लेकर गौरी भी काफी ट्रोल हुई थीं।

अमीषा पटेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को उनकी सादगी भरी खूबसूरती के लिए पसंद किया जाता था। हालांकि  अमीषा भी खराब मेकअप का शिकार हो चुकी हैं।  इस तस्वीर में अमीषा का फेस बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। फैंस को अमीषा का ये लुक पसंद नहीं आया था। अपनी ऐसी तस्वीरों के चलते अमीषा अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं।

 

राखी सांवत

जब इतनी खूबसूरत एक्ट्रेसेज खराब मेकअप का शिकार हो सकती हैं तो फिर इस लिस्ट में राखी का नाम आना भी जरुरी है। राखी एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ती जब वो कोई विवाद ना खड़ा करें। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहद ही खराब मेकअप में नजर आईं थीं। उनका आई मेकअप और लिप आर्ट इतना खराब था कि उनकी शक्ल देखी भी नहीं जा रही थी। अगर उन्होंने हेडलाइन बनाने के लिए ऐसा मेकअप किया था तो वो इसमें जरुर सफल मानी जाएंगी।

Back to top button