बॉलीवुड

प्रभुदेवा को डेट करने वाली इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था काफी बुरा, वायरल हुई थी इंटीमेट फोटो

नयनतारा एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और इन्होंने कई सारी साउथ की फिल्म कर रखी हैं। नयनतारा का नाम साउथ की फेमस अभिनेत्रियों में गिना जाता है। नयनतारा के नाम काफी सारी हिट फिल्में हैं और ये साउथ की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। हालांकि 6 साल पहले नयनतारा की जिदंगी में एक तूफान आया था। जिसकी वजह से नयनतारा की जिंदगी में उथल पुथल मच गया था।

आखिर ऐसे क्या हुआ था 6 साल पहले

6 साल पहले नयनतारा की कुछ तस्वीरे काफी वायरल हो गई थी। जिसकी वजह से नयनतारा की खूब बदनामी हुई थी। हालांकि नयनतारा ने इस बुरे दौरान का सामना डट कर किया और आज ये इस हादसे से पूरी तरह से निकल गई हैं। साल 2014 में नयनतारा और सिंबू की कुछ इंटीमेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। जिसमें ये और सिंबू काफी करीब थे। इन तस्वीरों में ये दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आए थे।

इन फोटों के लीक होने से नयनतारा के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

नयनतारा की ये फोटो देखकर इनके फैन्स भी काफी सदमे में थे।

ऐसा कहा जाता है कि उस समय नयानतारा और सिंबू एक-दूसरे के काफी करीब थे। ये दोनों एक दूसरे को खूब पसंद भी करते थे और अक्सर एक साथ पार्टियों में भी नजर आते थे।

ये दोनों पार्टियों में कोजी होते हुए नजर भी आते थे। उस समय ये एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इन दोनों की जब फोटो लीक हुई, तब इनके रिश्तें में दरार आने लग गई। कई समय तक रिश्ते में उतार-चढ़ाव रहने के बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस तरह से नयनतारा और सिंबू का रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि नयनतारा ने इस घटना के लिए सिंबू को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं सालों बाद सिंबू ने इस मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि इस हादसे से उन्हें खुद गहरा सदमा लगा था। लेकिन ये काम उन्होंने नहीं किया। सिंबू ने ये बात भी मानी थी कि जो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वो पुराने फोन से ली गई थी।

इस घटना के इतने सालों बाद ये दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। इन दोनों ने एक समय में एक दूसरे के साथ खूब सारी फिल्म की थी। लेकिन अब इन्होंने एक दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया है।

वहीं सिंबू से रिश्ता खत्म होने के बाद नयनतारा का नाम प्रभुदेवा से भी जुड़ा था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला सका और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

वहीं अब नयनतारा विग्नेश सिवान के साथ रिश्ते में हैं और ये दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। नयनतारा अक्सर विग्रेश के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

Back to top button