बॉलीवुड

ऋषिकपूर के जाने के बाद परिवार के साथ वक़्त बिता रहे आलिया और रणबीर, रिद्धिमा ने शेयर कर दी तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके परिवार को रणबीर कपूर के परिवार के साथ हाल ही में समय बिताते हुए देखा गया है। इन दोनों परिवारों के मुलाकात की तस्वीरों को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया में शेयर भी किया है।

बिता रहे क्वालिटी टाइम

 

View this post on Instagram

 

My comfort zone ❤️ #familia

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


फोटो में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और नीतू कपूर, इन सभी को साथ में देखा जा रहा है। इन फोटोज को देखकर तो यही प्रतीत हो रहा है कि इन सभी ने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। सभी के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है- मेरा कंफर्ट जोन।

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

पढ़ रहीं हैरी पॉटर

 

View this post on Instagram

 

Magic is all around us, we just have to feel it… or read it!! 🙂 Coming VERY soon

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on


रणबीर कपूर के परिवार के साथ आलिया भट्ट हमेशा एक सकारात्मक जुड़ाव महसूस करती हैं। यही वजह है कि उन्हें रणबीर कपूर के परिवार के साथ अक्सर देखा जाता है। कोरोनावायरस संकट की वजह से ही देशभर में जब से लॉकडाउन लगा है, तब से लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही कैद रहने के बावजूद अन्य बॉलीवुड स्टार्स के विपरीत सोशल मीडिया में आलिया भट्ट ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रही हैं। हैरी पॉटर पढ़ते हुए आलिया अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस उपन्यास के साथ आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की थी। आलिया की इस तस्वीर पर कमेंट करके रिद्धिमा कपूर ने आलिया का हौसला भी तब बढ़ाया था।

मां ने किया रिद्धिमा का हेयरकट

 

View this post on Instagram

 

Just us ❤️ #twinningwithmommy❤ #strongertogether

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


लॉकडाउन की वजह से रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर इन दिनों रिद्धिमा कपूर की स्टाइलिस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने रिद्धिमा का हाल ही में एक हेयरकट किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रिद्धिमा की ओर से अपने इस नए लुक को बीते दिनों शेयर भी किया गया था।

आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट आने वाले समय में नजर आने वाली हैं। पहली बार इस फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। इन सबके अलावा टीवी के नागिन के तौर पर लोकप्रिय हुईं और अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रख चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय भी इस फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में भी काम करने जा रही हैं। अपने दौर की सुपरहिट फिल्म सड़क का यह फिल्म सीक्वल होगी।

और भी फिल्में

आलिया भट्ट के अतिरिक्त इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी काम करते हुए नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब महेश भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर भी काम करते हुए नजर आएंगे। आलिया भट्ट के पास ब्रह्मास्त्र और अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म के अलावा करण जौहर की भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका नाम है तख्त। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

पढ़ें आलिया के बाद भतीजी ने नवाजुद्दीन के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बचपन में चाचा ने मेरे साथ ग़लत काम..

Back to top button