अध्यात्म

आज रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा चंद्र ग्रहण, इस एक राशि पर पड़ेगा खासा असर, जरूर करें ये उपाय

आज यानी 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाले है और ये ग्रहण एक उपछाया होगा। चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि 6 जून 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ये ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। जिससे की इस राशि के जातकों पर इस ग्रहण का असर सबसे अधिक पड़ेगा।

आती रहेंगी कुछ ना कुछ परेशानियां

शास्त्रों में ग्रहण का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि राहु के कारण ग्रहण लगता है। वृश्चिक राशि से अष्टम भाव के अंदर राहु गोचर कर रह हैं। राहु को बुरा ग्रह माना जाता है। जिसकी वजह से ये गोचर शुभ नहीं होने वाला है। इस ग्रहणकाल के दौरान राहु का बुरा प्रभाव ही देखने को मिलेगा। जिससे की वृश्चिक राशि के लोगों पर ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा।

सेहत पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

राहु ग्रह को संक्रमण, रोगों और बीमारियों का कारक ग्रह माना गया है। राहु की वजह से वृश्चिक राशि के लोगों को कुछ ना कुछ परेशानियां लगी रहेंगी। वृश्चिक राशि में ग्रहण लगने के कारण इस राशि के लोगों पर ज्यादा प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों की सेहत खराब रहेगी और कोई रोग लग सकता है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग इस ग्रहण को अनदेखा ना करें और इस ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए और राहु के प्रभाव को कम करने के लिए नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से इस ग्रहण और राहु ग्रह से बचा जा सकता है।

करें ये उपाय

  • ग्रहण लगने पर आप सोए नहीं और भगवान के नाम का जाप करें। ग्रहण शुरु होने से लेकर इसके खत्म होने तक वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • शिव जी के मंत्रो का जाप करने के अलावा हनुमान जी की पूजा भी करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • ग्रहण खत्म होेने के बाद स्नान कर लें या खुद पर गंगा जल छिड़क लें। और घर को भी शुद्ध कर लें।
  • सुबह मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करें और शिव जी को लाल रंग के फूल और गुड़ चढ़ाएं।
  • दरअसल लाल रंग राहु ग्रह से जुड़ा होता है और इस ग्रह को शांत रखने के लिए लाल रंग की वस्तु मंदिर में अर्पित करें।

ग्रहण के दौरान ना करें ये कार्य

ये इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले 10 जनवरी 2020 को भी चंद्र ग्रहण लगा था। वहीं आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा। इसलिए आप खासा सावधानी बरतें और ग्रहण के दौरान नीचे बताई गई गलती ना करें।

  • ग्रहण लगने पर किसी भी चीज का सेवन ना करें। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय खाना खाने से पेट संबंधित रोग लग जाते हैं। इसलिए आप ग्रहण के दौरान खाना खाने से बचें।
  • ग्रहण के समय घर में ही रहें और घर से बाहर ना निकलें।
  • किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं अपना खासा ध्यान रखें और ग्रहण लगने पर ना सोए। ग्रहण खत्म होने तक मंत्रों का जाप करें।

Back to top button