अध्यात्म

बृहस्पति के धनु राशि में आने से इन राशियों के लोगों का शुरू हो जाएगा अच्छा समय, खुल जाएगा भाग्य

बृहस्पति ग्रह 30 जून को धनु राशि में प्रवेश करने वाला है और धनु बृहस्पति ग्रह की ही राशि है। बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर तक इस राशि में रहने वाला है। बृहस्पति यानी गुरु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जहां पर कुछ राशि के जातकों पर इसका उत्तम प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं इस परिवर्तन के कारण कई राशि के जातकों को कष्ट सहन करना पड़ सकता है।

जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर

मेष राशि

धनु राशि में बृहस्पति का वक्री मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगी और इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें नौकरी में तरक्की मिलेगी। सेहत के मामले में भी गुरु का वक्री सही रहेगी और दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।

वृष राशि

बृहस्पति ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करने से वृष राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि जीवन में थोड़ी सी परेशानी भी आ सकती है लेकिन ये परेशानी थोड़े समय के लिए ही होगी। सेहत के मामलों में सावधान रहें।

मिथुन राशि

बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों पर अच्छा असर पड़ेगा और इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

कर्क राशि

बृहस्पति के इस परिवर्तन से कर्क राशि वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता। कामयाब होने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पारिवारिक तनाव भी बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। गुरु के धनु राशि में जाने से आपको कई प्रकार के कष्ट हो सकते हैं।

सिंह राशि

बृहस्पति के धनु राशि में आने से सिंह राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और कई सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। हालांकि अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतें। आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता हैं। आर्थिक रुप से ये परिवर्तन आपके लिए सही साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों पर बृहस्पति के इस परिवर्तन का लाभ होगा और इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत भी सही बनीं रहेगी और रोग से राहत मिल जाएगी। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा और हर कार्य में तरक्की होगी।

तुला राशि

बृहस्पति के धनु राशि में प्रवेश करने से तुला राशि के जातकों पर ज्यादा शुभ असर नहीं पड़ेगा और इस राशि के लोगों को कामयाब होने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तनाव और परेशानी बढ़ सकती हैं और परिवार के लोगों के साथ लड़ाई हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही बात करें। आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि

खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं और आर्थिक हानि भी हो सकती है। लोगों से उधार भी लेना पड़ सकता है। साथ में ही परिवार की और से भी खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु राशि

गुरु के राशि बदलने से धनु राशि पर अच्छा असर पड़ेगा और इस राशि के लोगों का हर रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी खरीदना फायदेमंद साबित होगा। परिवार और संतान की और से सुख प्राप्ति होगी। जॉब और बिजनेस वाले लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर राशि

बृहस्पति का राशि परिवर्तन मकर राशि के लिए शुभ नहीं है और इस राशि के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ में ही खर्चा भी बढ़ सकते हैं। भाइयों या दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं और परिवार के लोगों के साथ अनबन हो सकती है। संतान के कारण तनाव पैदा हो सकता है और वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। सोच समझ कर फैसले लें।

मीन राशि

मेहनत का फायदा नहीं मिलेगा और मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बिजनेस में हानि हो सकती है और पुराने विवादों के कारण समस्या खड़ी हो सकती है। कार्य को सोच समझ कर करें।

Back to top button