बॉलीवुड

निक जब पहली बार आये थे ससुराल तो प्रियंका की हो गयी थी बुरी हालत, सता रही थी यह एक बात

कोरोना महामारी से फिलहाल तो देशवासियों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि लॉकडाउन को एक बार फिर से 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लंबे समय से देश में जो लॉकडाउन चला आ रहा है, इस दौरान बॉलीवुड के सितारे भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और सोशल मीडिया में एक्टिव रहकर अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से जुड़े कई किस्से-कहानियां भी सोशल मीडिया में अक्सर वायरल हो रहे हैं। कुछ इसी तरह का प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास से जुड़ा एक किस्सा जो कि सोशल मीडिया में इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, उसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।

हैप्पी मैरिड कपल हैं दोनों

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास की उम्र के बीच बड़ा फासला है। यहां तक कि दोनों के धर्म भी अलग हैं। फिर भी दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। शादी करने के बाद हैप्पी मैरिड कपल के रूप में ये दोनों उभरे हैं। बहुत ही शानदार तरीके से ये अपनी शादीशुदा जिंदगी गुजर-बसर कर रहे हैं।

मां के रिएक्शन की चिंता

वैसे, जब पहली बार निक जोनास अपनी होने वाली सास यानी कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से मिलने पहुंचे थे तो उस दौरान प्रियंका चोपड़ा को काफी नर्वस महसूस हो रहा था। कई तरह के सवाल उस वक्त प्रियंका चोपड़ा के मन में उठ रहे थे। प्रियंका की हालत उस वक्त ऐसी थी कि काटो तो खून नहीं। निक जोनास को जब प्रियंका चोपड़ा पहली बार भारत लेकर आई थीं तो सबसे अधिक चिंता उन्हें इस बात की सता रही थी कि दोनों के कल्चर के बीच बड़ा अंतर है। ऐसे में पता नहीं उनकी मां इसे लेकर किस तरीके से रिएक्ट करने वाली हैं।

मां को तो कोई ऐतराज ही नहीं हुआ

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब निक जोनास और उनकी मां के बीच बातचीत चल रही थी तो प्रियंका उनकी बातों को बहुत ही गौर से सुनने का प्रयास कर रही थीं। वह इसलिए कि यदि जरूरत पड़े तो वे स्थिति को संभाल लें। वैसे, प्रियंका के मुताबिक निक जोनास और उनकी मां मधु चोपड़ा के बीच बातचीत बहुत ही आराम से हुई थी और मधु चोपड़ा को प्रियंका और निक जोनास के रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था।

मां ने दी थी सफाई

बाद में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों परिवारों के रीति-रिवाजों के हिसाब से हो गई थी और इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चला था। प्रियंका और निक की ओर से तीन वेडिंग रिसेप्शन भी दिए गए थे। शादी के कुछ ही समय के बाद प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी की खबरें भी उड़ने लगी थीं, क्योंकि सोशल मीडिया में वायरल हुए एक फोटो में प्रियंका का बेबी बंप दिख रहा था। बाद में मां मधु चोपड़ा को इसे लेकर सफाई भी देनी पड़ी थी।

पढ़ें बाथरोब पहन प्रियंका चोपड़ा कर रही थीं डांस, पर बाल देखे सदमे में आ गए फैंस, किये ऐसे-ऐसे सवाल

Back to top button