बॉलीवुड

बाथरोब पहन प्रियंका चोपड़ा कर रही थीं डांस, पर बाल देखे सदमे में आ गए फैंस, किये ऐसे-ऐसे सवाल

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी की चपेट में है। कोरोना वायरस से बचने के लिए ही देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। अब लॉकडाउन-4 भी शुरू होने जा रहा है। इस दौरान हर कोई अपने-अपने घरों में ही रह रहा है। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने-अपने घरों में ही रहकर समय बिता रहे हैं। वैसे इस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं और अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर इन दिनों आम दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा ही समय बिताते हुईं नजर आ रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री की ओर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को पंजाबी धुन पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो की वजह से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि अपने डांस की वजह से नहीं, बल्कि अपने हेयर स्टाइल की वजह से प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

क्या है वीडियो में?


इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का हेयर स्टाइल अजीबोगरीब है। इसमें उनके बाल ऊपर की तरफ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ इसके कैप्शन में लिखा है- वीकेंड पर डांस कुछ ना कुछ हमेशा चलता ही रहता है। इस वीडियो में बाथरोब में प्रियंका चोपड़ा को डांस करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि ना ही उनका डांस और ना ही उनका बाथरोब, बल्कि उनका हेयर स्टाइल इस वीडियो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

Dancing into the weekend. There is always something to be grateful for. #flashbackfriday #getyourfreakon @missymisdemeanorelliott⁣ #BTS @tatlermagazine #princesspoppyvibes⁣⁣ ⁣⁣ Make up: @fulviafarolfi⁣ ⁣ Hair: @petergrayhair⁣ Nails: @pattieyankee

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक उनके इस हेयर स्टाइल को देखने के बाद तो एकदम दंग रह गए हैं। उनके इस हेयर स्टाइल पर प्रशंसकों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। जितनी भी प्रतिक्रियाएं प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर सामने आ रही हैं, इन सभी प्रतिक्रियाओं में एक चीज यही कॉमन नजर आ रही है कि हर कोई उनकी इस हेयर स्टाइल को देखकर पूरी तरह से सकते में है। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा है कि हमारे देश की कोहिनूर की हीरा का विदेशियों ने देखिए क्या हाल कर दिया है? वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि यह हेयर स्टाइल कौन सी है, माउंटेन। एक यूजर ने लिखा है कि आपको यह क्या हो गया है।

कुछ-न-कुछ कर रहीं प्रियंका

लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है, प्रियंका चोपड़ा को हमेशा सोशल मीडिया में कुछ-न-कुछ करते हुए देखा जा रहा है। अपने क्वॉरेंटाइन पीरियड की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती हुईं नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा कोरोना को लेकर भी लोगों को लगातार जागरूकता संदेश दे रही हैं। अपने पति निक जोनास के साथ इन दिनों प्रियंका चोपड़ा को क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा रहा है।

पढ़ें बेहद आलीशान है निक और प्रियंका का नया घर, देखें 7 बेडरुम वाले इस महल की इनसाइड तस्वीरें

Back to top button