बॉलीवुड

बिपाशा से पहले करण सिंह ग्रोवर की थी इस लड़की से शादी ,ऐश्वर्या के साथ भी कर चुकी हैं काम

बिपाशा से पहले करण ने जेनिफर से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी 2 साल से ज्यादा नहीं टिक पाई

छोटे पर्दे की हॉट और मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। 30 मई 1985 में जन्मी जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जेनिफर सबसे पहले आमिर और मनीषा की फिल्म अकेले तुम से अपने करियर की शुरुआत की थी। जेनिफर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘कुछ ना कहो’ में टीनएज लड़की के रोल में नजर आईं थीं। जेनिफर ने जब अपने करियर की शुरुआत की तो वो महज 10 साल की थीं और उन्होंने तय कर लिया था कि वो एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएंगी।

ऐश और आमिर के साथ कर चुकी हैं काम

जब जेनिफर को ऐश और अभिषेक के साथ काम करने का मौका मिला तो वो बेहद खुश हुईं। उस फिल्म के दौरान जेनिफर की उम्र 17 साल थी। चश्मा लगाए हुए जेनिफर उस वक्त लोगों की नजर में ज्यादा दिखी नहीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रास्ता छोड़ा और टीवी की दुनिया में आ गई। जेनिफर शाका लाका बूम बूम में नजर आईं जहां उनकी क्यूट इमेज को काफी पसंद किया गया। इसके बाद जेनिफर को सबसे बड़ा ब्रेक मिला एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में। इस शो में जेनिफर ने प्रेरणा और अनुराग की बेटी का रोल निभाया था।

गौरतलब है कि इस शो में उनके एक्स-पति करण सिंह ग्रोवर भी थे। साथ ही इसमें वो उनके पति के रोल में ही थे। कसौटी के दौरान ही जेनिफर और करण एक दूसरे के करीब आए थे और दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। शो खत्म होने के बाद जेनिफर और करण कभी कभी ही मिलते थे। करण दिल मिल गए शो में काम करके सफलता पा रहे थे और कुछ समय बाद जेनिफर भी इस शो में लीड रोल में आ गई थीं।

साथ काम करते हुआ था करण-जेनिफर को प्यार

इस शो से दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनो के प्यार के किस्से दुनिया के सामने आने लगे। करण और जेनिफर ने 2012 में शादी कर ली और इनके फैंस खुश हो गए। हालांकि ये रिश्ता शादी के बाद ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तलाक का कारण करण सिंह का अग्रेसिव नेचर बताया गया था। वहीं ये भी कहा गया था कि 2013 में सरस्वती चंद्र में गौतम रोडे के साथ लीड रोल निभा रहीं जेनिफर का उनके साथ अफेयर शुरु हो गया था। इस कारण भी जेनिफर और करण के रिश्ते में दरार आ गई।

जेनिफर से अलग होने के कुछ समय बाद ही करण बिपाशा के करीब आ गए। करण को बॉलीवुड में ‘अलोन’ फिल्म में काम करने का मौका मिला और यहां से बिपाशा और करण ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। 2016 में करण ने बिपाशा से शादी कर ली। शादी के बाद करण और बिपाशा अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन की तस्वीरें डालते हैं। वहीं जेनिफर खुद को टीवी शो में बिजी रखती हैं।

तलाक के बाद काम पर बढ़ाया फोकस

जेनिफर ने बेहद शो में काम किया था जिसमें वो पहली बार ग्रे शेड रोल में नजर आईं थी। फैंस को जेनिफर का माया का किरदार काफी पसंद आया था। इसके बाद जेनिफर ‘बेहद 2’ में शिविंग नारंग के साथ नजर आ रहीं थीं। हालांकि लॉकडाउन के चलते शो बंद हो गया।

 

View this post on Instagram

 

La Vie En Rose

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on


बला की खूबसूरत जेनिफर की जिंदगी में लोग तो अभी तक बहुत आए हैं, लेकिन उन्हें एक सच्चा इंसान नहीं मिला है। तलाक के बाद जेनिफर पूरी तरह से सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। जेनिफर टीवी इंडस्ट्री में सबसे टॉप की कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं साथ ही उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धूम मचाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

There’s sunshine in my soul today …and we’ll just leave it at that! Cheers, my dearies!

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on


माया और रिद्धिमा के किरदार से मशहूर हुईं जेनिफर अभी तक बहुत  से सीरियल में नजर आ चुकी हैं। जेनिफर ने संगम, दिल मिल गए, बेपनाह, सरस्वतीचंद्र, क्या होगा निम्मो का, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो है और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे हिट शो में काम किया है।जेनिफर अपने एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर टीवी की सबसे टॉप एक्ट्रेस बनी हुई हैं। जेनिफर फिलहाल जेनिफर बेहद 2 में नजर आ रहीं थी जिसके ऑफ एयर होने की खबर सामने आ रही है। इसके बाद जेनिफर किसी बड़े प्रोजक्ट में नजर आ सकती हैं।

Back to top button