बॉलीवुड

बॉलीवुड में इन सितारों के ब्रेकअप ने मीडिया में मचा दी थी सनसनी, चौथी जोड़ी तो लव बर्ड थे

ब्रेक-आप चाहे किसी आम इंसान का हो या फिर किसी सेलिब्रिटी का दर्द तो हर किसी को झेलना ही पड़ता है

ब्रेक-आप चाहे किसी आम इंसान का हो या फिर किसी सेलिब्रिटी का दर्द तो हर किसी को झेलना ही पड़ता है। इस दर्द से बॉलीवुड के कई सितारे गुजरे हैं। बॉलीवुड की दुनिया में स्टार्स ने जहां नाम शौहरत और दौलत कमाई तो वहीं उन सितारों का नाम उनके अफेयर को लेकर चर्चा में आ गया। ब्रेक अप हो जाना आम बात है, लेकिन बॉलीवुड के बहुत से ऐसे स्टार रहें जिनके ब्रेकअप के किस्से उनके अफेयर से ज्यादा चर्चित हो गए। इस ब्रेकअप ने ना सिर्फ उनके दिल को झकझोर दिया बल्कि उनका नाम भी बदनाम कर दिया। आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित और शॉकिंग ब्रेकअप के बारे में जिन्होंने सबको चौंका दिया।

सलमान-ऐश्वर्या

बॉलीवुड में सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो जाना बहुत बड़ी सुर्खियां बन चुका था। एक वक्त ऐसा था जब ये दो स्टार्स एक दूसरे का हाथ थामे रहते थे, लेकिन रिश्तों में तल्खी आई और साथ छूट गया। ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा करने और हाथ उठाने का आरोप लगाया था वहीं सलमान का कहना था कि उनकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया था। ऐश ने सलमान पर इल्जाम लगाया था कि वो उनका करियर भी बर्बाद कर देना चाहते थे। 2003 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। आज भी सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते।

ऋतिक-कंगना

बॉलीवुड में ब्रेक अप के किस्से तो कई आए लेकिन सबसे ज्यादा विवाद ऋतिक और कंगना के ब्रेकअप पर हुआ। फिल्म कृश 3 के बाद से ये जोड़ी लोगों के सामने आई थी। इसके बाद एक दिन कंगना ने ऋतिक पर उन्हें प्यार में धोखा देने का इल्जाम लगाया। वहीं ऋतिक भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने इन सारी बातों को गलत  ठहराते हुए उन पर मानहानी का केस तक दर्ज करवा दिया था। काफी लंबे समय तक ऋतिक और कंगना एक दूसरे पर पलटवार करते रहे। यहां तक की कंगना को ही ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह माना जाता है।

प्रीति जिंटा-नेस वाडिया

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का भी नेस वाडिया से काफी खराब ब्रेकअप हुआ था। एक समय पर नेस प्रीति के ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर दोनों थे। सबकुछ सही चल रहा था फिर 2009 के आस-पास खबर आई की दोनों के रिश्तों में कुछ परेशानी आ गई है। ये खबर भी सामने आई थी कि नेस ने प्रीति पर हाथ उठा दिया। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। 2014 में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस फाइल कर दिया। वहीं आईपीएल के क्वालिफाइंग मैच के दौरान नेस ने प्रीति के साथ बद्तमीजी की जिसके बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

दीपिका-रनबीर कपूर

दीपिका और रनबीर किसी समय में बॉलीवुड के क्यूटेस्ट लवबर्ड्स माने जाते थे। शांति गर्ल दीपिका रनबीर से इतना प्यार करती थीं कि उनके नाम का टैटू तक बनवा लिया था। बाद में दोनों के रिश्ते रनबीर के धोखा देने के कारण खराब हो गए। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बिना नाम लेते हुए कहा था कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों धोखा देते पकड़ा था। इस धोखे के बाद  दीपिका डिप्रेशन में चली गईं थीं। हालांकि बाद में हालात ठीक हुए और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अब दीपिका और रनबीर दोस्त हैं, लेकिन जब दोनों एक साथ होते हैं तो फिर से सुर्खियां बन जाती हैं।

Back to top button