बॉलीवुड

अपनी शादी में इन 10 अभिनेत्रियों ने गहनों पर खर्च किये करोड़ों रुपये, देखें मनमोहक तस्वीरें

दुल्हन के लिए सबसे खास दिन होता है- उसकी शादी का दिन। इस दिन हर दुल्हन की ये चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसी कड़ी में आज हम उन बॉलीवुड हसीनाओं की बात करेंगे, जिन्होंने अपने शादी में परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रूपए फूंक दिए। ब्राइडल लुक के तहत सबसे खास होते हैं, डिजाइनर गहने। और आप सभी को तो पता ही होगा कि गहने सबसे मंहगे भी होते हैं, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी के गहनों में करोड़ों रूपए खर्च किए थे।

ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपनी शादी के दिन मल्लिका-ए-हुस्न लग रही थीं। ऐश्वर्या अभिषेक की शादी को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन ऐश्वर्या की ब्राइडल लुक की चर्चा आज भी की जाती है। बता दें कि शादी के दिन ऐश ने चोकर हार पहना था जो बड़े साइज के कुंदन से बना था। बताया जाता है कि शादी के दिन ऐश्वर्या राय के गहनों की कीमत 3.5 करोड़ रूपए थे।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास की शादी की चर्चा दुनिया भर में हुई। प्रियंका और निक ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों रीति रिवाजों से शादी की। प्रियंका के इंडियन ब्राइडल लुक की बात की जाए, तो उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। प्रियंका के गहने मोती, कुंदन और हीरों से सजे हुए थे। इस पर पीसी ने लगभग 4 करोड़ रूपए खर्च किए थे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का और विराट की शादी इटली में मीडिया की नजरों से दूर जाकर हुई, लेकिन अपने शादी के दिन वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनके गहनों की चर्चा हर जगह हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का की वेडिंग ज्वैलरी सब्यसाची ने डिजाइन की थी और उनके वैडिंग ज्वैलरी की कीमत 3 करोड़ रूपए से ऊपर बताई गई।

सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैश्निस्टा के नाम से फेमस हैं। उनकी वैडिंग ज्वैलरी गोल्ड और पर्ल से बने थे। सोनम की ब्राइडल ज्वैलरी में सबसे खास था, हेड गियर। गले में चोकर हार तो हाथ में लेयर्ड रानी हार पहना हुआ था। सोनम ने हाथों में लाल चूड़ा के साथ हीरे के कड़े पहने थे। सोनम के ब्राइडल ज्वैलरी की कीमत 2.5 करोड़ रूपए थी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना था, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रूपए थी। दीपिका ने अपने खास ब्राइडल ज्वैलरी में करीब 1.5 करोड़ से अधिक रूपए खर्च किए थे।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी अपनी शादी के दिन किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं। उन्होंने शादी के दिन अनकट डॉयमंड्स और कुंदन से बनी ज्वैलरी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रूपए बताई गई। शिल्पा ने चोकर हार के साथ लंबा रानी हार पहना हुआ था।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी साल 2018 में हुई। शादी के दिन नेहा ने पिंक कलर का लंहगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उन्होंने चोकर हार, कानों में कुंदन के झुमके, मांग टीका जैसी ज्वैलरी में करीब 75 लाख रूपए खर्च किए थे।

बिपाशा बासू

बिपाशा बासू ने अपने शादी के दिन 95 लाख रूपए का राजस्थानी जड़ाऊ और पोल्की ज्वैलरी पहन रखा था। बता दें कि मांग टीका, नथ और झूमके सब बिपाशा के वेडिंग लहंगा को ध्यान में रखकर स्पेशली डिजाइन किए गए थे।

ईशा देओल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी की प्यारी बेटी ईशा देओल भी अपनी शादी के दिन काफी खूबसूरत लग रही थीं। ईशा ने प्योर गोल्ड के गहनों के साथ साथ एक छोटा डायमंड सेट भी पहना था। इन सभी गहनों की कीमत 80 लाख रूपए थी।

विद्या बालन

शादी के दिन विद्या बालन का लुक किसी साउथ इंडियन दुल्हन के समान था। शादी के दिन विद्या ने रेड कलर की ब्राइडल सिल्क साड़ी के साथ प्योर गोल्ड की टैम्पल ज्वेलरी पहनी थी। विद्या बालन के ज्वैलरी को आम्रपाली ने डिजाइन किया था। विद्या के ब्राइडल ज्वैलरी की कीमत 70 से 75 लाख रूपए थी।

Back to top button