राशिफल

Rashifal 26 May: मंगलवार का दिन इन 4 राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां ही खुशियां, पढ़ें राशिफल

हम आपको मंगलवार 26 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

खुद को सही साबित करने का आज दिन अच्छा है। व्यापार को बढ़ाने की लगातार चुनौती रहेगी। जिससे आप थोड़े परेशान से रहेंगे। आपके कार्य क्षेत्र में आप किसी की चालाकी का शिकार हो सकते हैं। कुछ पुराने दोस्तों से संपर्क किया जा सकता है। नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी खास व्यक्ति के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं, तो यह इरादा अभी स्थगित कर दें। जो विवाहित हैं उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले जीवन में आगे बढने की राह में अग्रसर रहेंगे। मन में कुछ नया शुरू करने की प्रबल उत्सुकता रहेगी। लेकिन एक बार में एक ही काम करें और केवल छोटे कदमों से आगे बढ़ें। लंबे समय से आप जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं उससे अब आपको छुटकारा मिलने वाला है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार की चिंता बनी रहेगी। आज आप किसी सहकर्मी पर बहुत ज्यादा आसक्त हो सकते हैं। ध्यान रखें कि यह विचार आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे है। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। आपको आराम करने की जरूरत है। आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज प्रेम और निकट संबंधों के मामलों में अनिर्णय या किसी मानसिक तनाव की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में भय रहेगा। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

हनुमान जी की कृपा से व्यापार में आपको अचानक से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। आप वाणी के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला है। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी न करें। आज आपका नसीब आपके साथ बना रहने वाला है। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेगें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। परिचित लोगों से साथ आपके संबंध सहज-सामान्य बने रहेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं। आज आप काफी भावुक रहेगें। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गलतफहमी से बचें। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने प्रेमी के लिए आपका व्यवहार ज्यादा ही झुंझलाहट भरा रह सकता है। कोई व्यक्ति जो आपसे या आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करता है, आपको भटकाने की कोशिश करेगा। आज अपने साथियों के साथ मतभेद न रखें। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेगें। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। आज आप अपने निर्णय लेने में मित्र या भाई-बहन के विचारों की बाधा महसूस कर सकते हैं। कुछ नया करने पर रणनीति बनाएंगे और उत्साह से भरपूर होंगे। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके अटके हुए सारे काम फिर से शुरू हो सकते है। आज आपके निर्णयों पर जैसे ही कोई भी व्यक्ति आपत्ति करेगा, आप तुरंत निराश महसूस करने लगेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। आपकी चिंताएं कम होने से आप राहत का अनुभव करेगें। आज व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके पराक्रम में वृद्धि रहेगी। आज दूसरों के साथ संबंधों में आपके स्वभाव में तीखा उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वभाव पर थोडा नियंत्रण रखने कि थोड़ी आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हो। आज आपमें भावुकता की थोड़ी कमी रहेगी जिसके कारण किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आपने Rashifal 26 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी रंभा अप्सरा, श्राप के कारण बन गई थी शिला, पढ़ें रंभा की कथा

Back to top button