अध्यात्म

शिवपुराण के अनुसार मृत्यु आने से पहले मनुष्य को मिलते हैं ये 15 संकेत, आप भी जानिये

शिवपुराण में मृत्यु के संबंध में कुछ संकेत बताए गए हैं। जिनकी मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति के पास कितना समय बचा हुआ है। इन संकेतों को समझकर कोई भी व्यक्ति अपनी मृत्यु के बारे में पता लगा सकता है। आज हम आपको शिवपुराण में बताए गए इन संकेतों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं  शिवपुराण में मृत्यु आने से जुड़े इन संकेतों के बारे में।

सूर्य और चन्द्रमा से जुड़े संकेत

1 अगर किसी व्यक्ति को सूर्य और चन्द्रमा दिखने के बाद भी दिशाओं का ज्ञान न हो, तो वो व्यक्ति समझ ले की उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।

2 रात के समय में इंद्रधनुष दिखने पर समझ लें की आपकी आयु अधिक नहीं बची है और 6 महीने में आपकी मौत होने वाली है।

3 जिन लोगों को अचानक चंद्रमा और सूर्य काले दिखाई दें और संपूर्ण दिशाएं घुमती हुई दिखें, उन लोगों का जीवन महज 6 महीने के अंदर ही खत्म हो जाता है।

4 चंद्रमा और सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखना शुभ नहीं होता है और इन रंगों के घेरे जिन लोगों को दिखाई देते हैं उनकी मृत्यु 15 दिन के अंदर हो सकती है।

5 शिवपुराण के अनुसार चंद्रमा और तारे ठीक से ना दिखने का अर्थ होता है कि व्यक्ति की मृत्यु एक महीने में हो सकती है।

6 जिस व्यक्ति को ध्रुव तारा या सप्तर्षि तारा ना दिखाई दें, उसकी मृत्यु 6 महीने में हो जाती है।

शरीर से संबंधित संकेत

7. शिवपुराण के अनुसार शरीर का सफेद और पीला पड़ने का अर्थ होता है कि व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है। इसी तरह से शरीर पर लाल निशान दिखाई देना भी मृत्यु होने का संकेत माना जाता है।

8. मुंह, कान,आंख और जीभ अगर सही से काम ना करें तो इसका अर्थ है कि 6 महीने में ही व्यक्ति इस दुनिया को अलविदा कहने वाला है।

9. आंखों के आगे बार बार काला अंधेरा आने पर समझ ले की आपके पास कुछ ही दिन बचे हुए हैं।

10. बाएं हाथ का लगातार एक सप्ताह तक फड़कता रहना और तालू सूखना भी शुभ संकेत नहीं होता है और शिवपुराण के अनुसार ये सब होने का मतलब होता है कि व्यक्ति की मौत एक महीने में होने वाली है।

मृत्यु आने से जुड़े अन्य संकेत

11. किसी व्यक्ति को अगर पानी, तेल, घी या दर्पण में अपनी परछाई नहीं दिखा दे, तो उस व्यक्ति की मौत जल्द हो जाती है।

12. अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो भी मौत का संकेत माना जाता है।

13. आग की रोशनी का सही से नहीं दिखाई देना भी जल्द ही मृत्यु होने का संकेत होता है।

14. नीली मक्खियों का बार बार पास आने का अर्थ एक महीने में ही मृत्यु होने होता है।

15. सिर पर से गिद्ध या कौआ गुजरे या कौवे आपको घेर लें, तो एक महीने के अंदर ही मृत्यु हो जाती है।

अगर आपको शिवपुराण में बताए गए ये संकेत मिले तो आप समझ लें की आपके पास कुछ ही समय बचा है और आपकी मृत्यु होने वाली है। वहीं अपनी मृत्यु को टालने के लिए शिव जी की पूजा करें और महामृत्युजंय का पाठ करें। ऐसा करने से मृत्यु टल जाती है।

Back to top button