रिलेशनशिप्स

इन 6 वजहों से बड़े उम्र के मर्दों को पसंद करती हैं लड़कियां, हमउम्र में नहीं दिखती ये बात

प्यार किसी से भी हो सकता है, लेकिन कई बार लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों को जीवनसाथी चुनना पसंद करती हैं

बात शादी की हो या फिर डेटिंग की लड़कियां अक्सर बड़े उम्र के लड़कों को ही अपना पार्टनर चुनना पसंद करती हैं। अपने से कुछ उम्र बड़े लड़के को ही नहीं बल्कि कई बार अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ महिलाएं शादी और रिलेशनशिप रखना भी सही मानती हैं। लड़कियां कई बार इन पुरुषों की समझदारी और व्यवहार से इतनी प्रभावित हो जाती हैं कि उनके साथ रिलेशनशिप में आना उन्हें सही लगता है। बहुत से लोग इस बात को नहीं समझ पाते कि लड़कियां खुद से कई साल बड़े मर्दों का साथ क्यों पसंद करती हैं? अगर आपके मन में भी ये ही सवाल है तो बताते हैं आपको वो कारण जिससे लड़कियां ये फैसला करती हैं।

अनुभव करता है प्रभावित

एक हम उम्र लड़के के साथ लड़की को अच्छा लगता है, लेकिन एक अनुभवी व्यक्ति के साथ समय गुजारना ज्यादा अच्छा होता है। उन पुरुषों को पता होता है कि किस स्थिति में महिला के साथ कैसा व्यवहार करना है। बड़ी उम्र के पुरुष अपने जीवन में कई तरह के अनुभवों से गुजर चुके होते हैं इसलिए जब रिश्ते निभाने की बात आती है तो वो उन गलतियों से बच जाते हैं जो वो पहले कर चुके हैं।ऐसे में लड़कियां उनका साथ ज्यादा पसंद करती हैं।

रिलेशनशिप में मिलती है मच्यौरनेस

 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़का-लड़की अगर एक उम्र के हों तो उनमें खिटपिट ज्यादा होती है। कई बार इसकी वजह लड़के का इम्च्यौर होना होता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर औरतें पुरुषों से कहीं पहले ही परिपक्व हो जाती हैं। ऐसे में बड़ी उम्र के लड़कों में उन्हें लड़कपन नहीं बल्कि जेंटलमेन नजर आता है। इसस कारण से भी वो बड़े लड़कों का साथ पसंद करती हैं।

सुनते हैं बातें

ऐसा कहा जाता है कि बड़े उम्र के पुरुष बहुत अच्छे लिस्नर होते हैं यानि कि वो बिना किसी रोक-टोक के आपकी सारी बातें सुनते हैं। हर लड़की अपने पार्टनर में एक अच्छा लिस्नर ढूंढती हैं जो उन्हं जल्दी नहीं मिलता। ऐसे में बड़ी उम्र के लड़कों में उन्हें ये गुण मिल जाता है। वो उनकी बातों को सुनते है औऱ समझते हैं और ये ही बात लड़कियों को बहुत अच्छी लगती है।

आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर

हर लड़की अपने जीवन में एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती है तो अपने पैरों पर खड़ा हो। बड़ी उम्र के लड़के ना सिर्फ आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर होते हैं बल्कि जिम्मेदार भी होते हैं। लड़कियों की चाहत होती है कि उनका पार्टनर उन्हें ऐशो-आराम की जिंदगी दे और बड़ी उम्र के लड़के ऐसा करने में सफल रहते हैं।

आत्मविश्वास से होते हैं लबरेज

महिलाओं को वो पुरुष बहुत पसंद आते हैं जो आत्मविश्वास से भरे हों, लेकिन घमंड़ी ना हो। अधिक उम्र वालों पुरुषों में अपनी लाइफ की स्टेबिलटी और अनुभव के आधार पर बहुत आत्मविश्वास होता है। ऐसे में लड़कियां उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो जाती हैं। लड़कियों को ऐसे ही लड़के अच्छे लगते हैं जो हर बात पर दूसरों पर निर्भर ना हों और अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जिएं।

केयरिंग नेचर

हर लड़की चाहती है कि उसे कोई ऐसा प्यार करने वाला मिले जिसके साथ वो अपनी जिंदगी गुजार सके। ज्यादा उम्र के पुरुषों में ये स्वभाव समय के साथ और ज्यादा आ जाता है। वो हर रिश्ते की जिद और बचपने से गुजर चुके होते है ऐसे में जब उन्हें कम उम्र की लड़की मिलती है तो वो उसकी भावनाओं को समझकर आसानी से उस पर प्यार लुटा पाते हैं। ऐसे में लड़कियां बड़े उम्र को अपना जीवनसाथी चुनना पसंद करती हैं।

Back to top button