विशेष

लॉकडाउन से परेशान लोग उतरे सड़कों पर, कोई हॉर्न बजा कर कर रहा है विरोध तो कोई गाना गा कर -देखें

दुनिया के कई सारे देशों में लॉकडाउन लगाया हुआ है, जिसकी वजह से लोग अपने घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से लगे हुए लॉकडाउन के कारण अब लोग परेशान होने लग गए हैं और सरकार से लॉकडाउन खोलने की मांग कर रहे हैं।

किया जा रहा है प्रदर्शन

दुनिया भर में लॉकडाउन को खोलने को लेकर अब प्रदर्शन किया जा रहा है। कई लोग सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन खोलने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग पोस्टर के जरिए सरकार को लॉकडाउन खोलने को कहे रहे हैं।

लॉकडाउन खोलने की मांग को लेकर किन देशों में कैसे प्रदर्शन किया जा रहा है वो आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं।

स्पेन- हॉर्न बजाकर किया विरोध

स्पेन में कोरोना वायरस बुरी तरह से फैला हुआ है और कोरोना वायरस को रोकने के लिए यहां पर लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ है।

स्पेन में लगे इस लॉकडाउन से अब यहां के लोग परेशान हो गए हैं और आम नागरिक स्पेन का राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर निकल आए हैं।

सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए ये प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी कार और बाइकों में सवार होकर गाड़ी का हॉर्न बजाकर लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं।

अमेरिका- सड़कों पर उतरे लोग

अमेरिका में भी लॉकडाउन लगा हुआ है और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका के कई हिस्सों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

वहीं लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के फैसले से यहां के लोग बेहद ही नाराज हैं और सरकार के खिलाफ सड़के पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये लोग सरकार से लॉकडाउन खोलने की मांग कर रहे हैं और हर कोई अनोखे तरह से प्रदर्शन कर रहा है।

अमेरिका में छोटे बच्चे भी लॉकडाउन को खत्म करने के लिए घर से बाहर निकलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कनाडा -मैदान में जमा हुए लोग

कनाडा में भी लॉकडाउन लगा हुआ है और लॉकडाउन की वजह से हर जगहों को बंद रखा गया है।

वहीं लॉकडाउन से परेशान होकर यहां की जनता भी सड़क पर उतर आई है और कनाडा सरकार से लॉकडाउन हटाने की मांग कर रही है।

इटली- सड़कों पर जमा हुए हजारों लोग

यूरोप के कई सारे देशों में कोरोना वायरस बुरी तरह से फैल गया है और कोरोना वायरस से इटली देश सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इटली में कई महीनों से लॉकडाउन लगा हुआ है और अब इटली के लोगों ने इस लॉकडाउन का विरोध करना शुरू कर दिया है।

इटली के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और पोस्टर के जरिए सरकार से लॉकडाउन को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

पोलैंड और जर्मनी -गाना गाकर किया प्रदर्शन

जर्मनी में लगे लॉकडाउन के खिलाफ लोगों के बीच में बेहद ही गुस्सा है और इस देश के लोगों ने भी अब लॉकडाउन का विरोध करना शुरू कर दिया है। जर्मनी के लोग भी सड़क पर उतर आए हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं वो जल्द ही लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म कर दें।

जर्मनी और पोलौंड के बॉर्डर पर प्रर्दशन करने वाले इन लोगों की मांग है कि सीमा पार करने वालों को क्वारंटाइन नहीं किया जाए।दरअसल ये लोग पोलैंड में रहते है और जर्मनी में काम करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण बॉर्डर पार करने पर इन्हें क्वारंटाइन में रखा जा रह जा है। जिसकी वजह से ये लोग पोलैंड और जर्मनी के बॉर्डर पर ये प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि दुनिया में 40 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त है और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई सारे देशों ने लॉकडाउन का सहारा लिया है। ताकि लोग घरों के अंदर ही रहें और ये वायरस फैल ना सके। लेकिन अब लोगों लॉकडाउन का विरोध करने लगे हैं और सड़कों पर उतर आए हैं।

Back to top button