समाचार

फेम इंडिया मैगजीन के वार्षिक सर्वे में मोदी बनें लोगों की पहली पसंद, शीर्ष तीन में आए ये नेता

देश के 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम स्थान पर आए हैं। ये सूची सर्वेक्षण के आधार पर तैयारी की गई है और इस सूची में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जगह मिली है। ये सूची फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने सर्वेक्षण के आधार पर बनाई गई है। इस सूची में वर्ष 2020 के 50 प्रभावशाली लोग के नाम शामिल हैं।

शीर्ष 10 शख्सीयतों में इन लोगों ने बनाई जगह

वर्ष 2020 के 50 प्रभावशाली लोग की इस सूची में जाने माने नेताओं के नाम शामिल है। पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जबकि तीसरे स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। यानी शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले तीन नेता बीजेपी पार्टी के ही है।

चौथे स्थान पर उद्योगपति रतन टाटा, पांचवें स्थान पर मुकेश अंबानी, छठे स्थान पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, सातवें स्थान पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, आठवें स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौवें स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और दसवें स्थान पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं।

राहुल गांधी को मिला 21 वां स्थान

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को इस सूची में 21 वां स्थान मिला है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 वें स्थान पर हैं। वहीं 14वें नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

मोदी के कामों को किया पसंद

देश के 50 प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करने के लिए ये सर्वे किया गया था और इस सर्वे में लोगों ने अपनी पहली पसंद पीएम नरेंद्र मोदी को बताया है। जिससे की ये साफ है कि मोदी ने भारत के विकास के लिए जो काम किए हैं उससे लोग खुश हैं और पीएम मोदी को देश की जनता का साथ मिला हुआ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी दूसरी बार देश के पीएम बनें हैं और साल 2014 से ये देश के पीएम का पद संभाल रहे हैं।

पीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी ने कई सारे कड़े फैसले लिए हैं और इतने कड़े फैसले लेने के बाद भी लोगों की पहली पसंद मोदी ही है। नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही देश में नोटबंदी की गई थी, तीन तलाक का कानून लगाया गया था और कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। पीएम नरेंद्र मोदी की और से जिस तरह से ये बड़े फैसले लिए गए हैं, उसकी तारीफ हर किसी ने की है। मोदी को आज के समय में ना केवल भारत के बल्कि विश्व के भी सबसे ताकतवर नेता के तौर पर देखा जाता है। कई सारे अंतरराष्ट्रीय सर्वों में भी मोदी ने अच्छा स्थान प्राप्त किया है और ये ट्विटर पर सबसे अधिक लोगों द्वारा फ्लो किए जाने वाले नेता भी है।

Back to top button