बॉलीवुड

खूबसूरती देखकर नहीं बल्कि इस वजह से अभिषेक ने की थी ऐश्वर्या से शादी, खुद किया खुलासा

अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड के खूबसूरत और बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल हैं जिनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दोनों ही बहुत अच्छी लगती है। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम लिया जाता है। ऑफस्क्रीन इनकी कमैस्ट्री जितना दर्शकों को लुभाती है ऑनस्क्रीन जोड़ी भी लोगों को काफी अच्छी लगती है। दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग लोगों को पसंद आती है। ऐश उम्र में अभिषेक से तीन साल बड़ी हैं, लेकिन इनमें कमाल की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती हैं। ऐश हर लिहाज से अभिषेक से ज्यादा सफल भी हैं। ऐसे में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या अभिषेक ने ऐश को उनकी खूबसूरती देखकर शादी की थी?  इस बात पर अभिषेक ने हाल ही में एकं इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था।

इस वजह से अभिषेक ने की थी ऐश से शादी

अभिषेक से अक्सर इस तरह के सवाल किए जाते हैं कि उन्होंने अपने से तीन साल बड़ी ऐश को ही अपना जीवनसाथी क्यों चुना। इस पर अभिषेक ने कहा कि ऐश मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस हैं इस आधार पर उन्होंने ऐश से शादी नहीं की। उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने की वजह थी ऐश का एक अच्छा इंसान होना। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने ऐश से शादी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वो अंदर से एक खूबसूरत इंसान हैं।

अभिषेक ने आगे कहा कि वो एक ऐसी महिला हैं जो रात में बिना मेकअप के रहती हैं और जैसी हैं वैसी ही खुद को सबके सामने रखती है। ऐश दिखावा नहीं करतीं और उनकी ये ही बात मुझे बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि गुरु फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में शादी कर ली थी।

शादी के दिन भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि ऐश और अभिषेक की शादी भी बहुत कंट्रोवर्सियल रही थी। इसके पीछे दोनों के अफेयर का मामला ही था। ऐश से शादी से पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर से टूट चुकी थी। वहीं ऐश का सलमान खान और विवेक ओबरॉय के साथ काफी विवादित अफेयर रहा था। इन सबसे उबरते हुए ऐश और अभिषेक ने एक दूसरे से शादी की।

शादी के दिन भी जान्हवी नाम की एक मॉडल ने काफी विवाद खड़ा किया था। उसने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उससे शादी का वादा किया था। इन सारे विवादों के बीच ऐश और अभिषेक की शादी खूबसूरत तरीके से हुई थी। इसके बाद से इस कपल के बीच कभी कोई गलतफहमी नहीं पैदा कर पाया। ये दोनों कपल आज भी बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं।

उम्र के फासले से नहीं आया कोई अंतर

शादी के वक्त ऐश 33 साल की थीं और अभिषेक 31 साल के। इनकी उम्र के अंतर को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आईं थी। ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि इनके बीच सबकुछ अच्छा नहीं है। इस पर अभिषेक ने खुलकर कहा था कि आप लोगों को देने के लिए हमारे पास कोई भी मसालेदार खबर नहीं है और हम अभी भी शादीशूदा हैं।

अभिषेक और ऐश आज भी बेस्ट कपल माने जाते हैं और एक दूसरे का हर वक्त साथ देते हैं। दोनों ने साथ में ढाई अक्षर प्रेम के, बंटी बबली, उमराव जान, धूम 2 और गुरु जैसी फिल्में शामिल हैं। शादी के बाद अभिषेक और ऐश ने सरकार और रावन जैसी फिल्मों में काम किया था। फिलहाल काफी समय से दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आईं हैं। दोनों फिलहाल लॉकडाउन में अपनी बेटी अराध्या और पिता अभिताभ के साथ समय बिता रहे हैं।

Back to top button